फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Corbett Tiger Reserve Night Stay service Start from 15th October

कॉर्बेट नेशनल पार्क में 15 अक्तूबर से कर सकेंगे रात्रि विश्राम, इन तीन जोन में मिलेगी सुविधा

Tue, 13 Oct 2020 10:02 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल) Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 13 Oct 2020 10:02 PM IST
सार

  • ढिकाला जोन 15 नंवबर को पर्यटकों के लिए खुलेगा

विज्ञापन
Corbett Tiger Reserve Night Stay service Start from 15th October
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कॉर्बेट नेशनल पार्क में रात्रि विश्राम सुविधा 15 अक्तूबर से शुरू होगी। इसके लिए पार्क प्रशासन ने गेस्ट हाउसों का रंगरोगन और सैलानियों की सुरक्षा के पूरे इंतजाम कर लिए हैं। हालांकि ढिकाला जोन को तय समय पर 15 नवंबर को ही पर्यटकों के लिए खोला जाएगा।

विज्ञापन


आमतौर पर कॉर्बेट पार्क हर साल 15 नवंबर को रात्रि विश्राम के लिए खुलता है, जबकि 15 अक्तूबर से बिजरानी जोन में डे विजिट शुरू हो जाती है। ढेला और झिरना जोन में पूरे साल डे विजिट रहती है।
विज्ञापन



मगर इस बार कोरोना संक्रमण के चलते 22 मार्च को पार्क बंद कर दिया था। इससे कॉर्बेट प्रशासन को करोड़ों का नुकसान हुआ है। कॉर्बेट के आसपास के पर्यटन कारोबार पर भी गहरा असर पड़ा है। इसे देखते हुए वन विभाग ने 15 अक्तूबर से बिजरानी, ढेला, झिरना में नाइट स्टे शुरू करने का निर्णय लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार एक महीने पहले मिल रही सुविधा

पार्क निदेशक राहुल ने बताया कि 15 अक्तूबर से पर्यटक रात्रि विश्राम कर सकेंगे। ढिकाला जोन को 15 नवंबर से खोलने की तैयारियां पूरी हैं। कॉर्बेट में एक माह पहले रात्रि विश्राम की व्यवस्था होने से पर्यटक खासे उत्साहित हैं।

बिजरानी जोन में बाघ देखने के अधिक उम्मीद होती है। वहां पर रात्रि विश्राम होने से पर्यटक बाघों का दीदार कर सकेंगे। बताया कि पहले दिन दिनों जोन में करीब सौ से अधिक पर्यटक रात्रि विश्राम का लुत्फ उठा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed