फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Corbett Tiger Reserve new gate may start from Maidan area of Pauri Uttarakhand news in hindi

Corbett Tiger Reserve: पौड़ी के मैदावन से शुरू हो सकता है कॉर्बेट का नया गेट, हाथी की सफारी भी कर सकेंगे

Sun, 16 Apr 2023 04:40 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 16 Apr 2023 04:40 PM IST
सार

टाइगर कंजरवेशन फाउंडेशन फॉर सीटीआर की शासी निकाय की 9वीं बैठक वन मंत्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस दौरान मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक की ओर से टाइगर कंजरवेशन फाउंडेशन में किए जाने वाले कार्यों से वन्यजीव व स्थानीय ग्रामीणों को होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी गई।

विज्ञापन
Corbett Tiger Reserve new gate may start from Maidan area of Pauri Uttarakhand news in hindi
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आने वाले दिनों में कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के तहत पौड़ी जिले के मैदावन क्षेत्र की तरफ से पार्क में सफारी के लिए नया गेट शुरू किया जा सकता है। इसके अलावा कॉर्बेट में वर्ष 2018 से बंद हाथी सफारी एक बार फिर शुरू की जा सकती है। इस संबंध में टाइगर कंजरवेशन फाउंडेशन फॉर सीटीआर की शासी निकाय की 9वीं बैठक में चर्चा की गई।

विज्ञापन


शनिवार को राज्य वन मुख्यालय के मंथन सभागार में टाइगर कंजरवेशन फाउंडेशन फॉर सीटीआर की शासी निकाय की 9वीं बैठक प्रदेश के वन मंत्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सीटीआर के निदेशक धीरज पांडेय की ओर से वर्ष 2023-24 के लिए प्रस्तावित कार्ययोजना की जानकारी साझा की गई।

विज्ञापन


घटनाओं पर प्रमुखता से चर्चा

वहीं, उप निदेशक दिगांथ नायक की ओर से फाउंडेशन की किए गए कार्यों का प्रस्तुतीकरण दिया गया। वहीं, मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक डॉ. समीर सिन्हा की ओर से टाइगर कंजरवेशन फाउंडेशन में किए जाने वाले कार्यों से वन्यजीव व स्थानीय ग्रामीणों को होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में उपस्थित स्थानीय विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्र में मानव वन्य जीव संघर्ष की घटनाओं की प्रभावी रोकथाम व पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए अपने सुझाव दिए। इसके तहत विजरानी जोन में इस तरह की घटनाओं पर प्रमुखता से चर्चा हुई।

सुदृढ़ीकरण का सुझाव दिया 
वन मंत्री सुबोध उनियाल ने स्थानीय क्षेत्रवासियों की जन सहभागिता बढ़ाने व स्थानीय स्कूलों में अध्ययनरत बच्चों में जागरूकता बढ़ाए जाने के लिए फाउंडेशन को और अधिक रचनात्मक कार्य शुरू किए जाने के लिए सुझाव दिए। इसके अलावा सीटीआर में पर्यटन को बढ़ाने के लिए वन मोटर मार्ग व संचार व्यवस्था को और सुदृढ़ीकरण का सुझाव दिया गया।


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: पूर्व सीएम हरीश रावत बोले- लालू के फार्मूले पर काम कर रही धामी सरकार, इस फैसले पर उठाए सवाल

बैठक में कोटद्वार विधायक ऋतु खंडूड़ी ने वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग किया। बैठक में रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट, सल्ट विधायक महेश जीना, लैंसडौन विधायक दलीप सिंह रावत, सचिव, वन विजय कुमार यादव एवं फाउंडेशन के सदस्य एजी अंसारी, जसवंत सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed