फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Corbett Tiger Reserve Injured Tigress gives birth to three cubs

Corbett Tiger Reserve: पेट में जकड़ा फंदा, गहरे हैं जख्म...फिर भी आठ वर्षीय बाघिन ने तीन शावकों को दिया जन्म

Wed, 19 Jul 2023 04:23 PM IST
अलका त्यागी विनोद मुसान, अमर उजाला, देहरादून
विनोद मुसान, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 19 Jul 2023 04:23 PM IST
सार

नैनीताल के रामनगर में स्थित कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में अप्रैल के आसपास एक बाघिन की फुटेज ट्रैप कैमरे में कैद हुई थी। बाघिन के शरीर में फंदा फंसे होने की बात सामने आने के बाद बाद वन महकमे में हड़कंप मच गया था।

विज्ञापन
Corbett Tiger Reserve Injured Tigress gives birth to three cubs
घायल बाघिन - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

विश्व प्रसिद्ध कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में शिकारियों के फंदे में फंसी बाघिन ने सोमवार देर रात तीन शावकों को जन्म दिया है। आठ वर्षीय बाघिन और उसके शावक पूरी तरह से स्वस्थ हैं। हालांकि, फंदा (स्नेयर) अब भी बाघिन के पेट वाले हिस्से में धंसा हुआ है। कॉर्बेट के सूत्रों की मानें तो बाघिन के गर्भवती होने के चलते सुरक्षा की दृ़ष्टि से अब तक उसकी सर्जरी नहीं की गई।

विज्ञापन


नैनीताल के रामनगर में स्थित कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में अप्रैल के आसपास एक बाघिन की फुटेज ट्रैप कैमरे में कैद हुई थी। बाघिन के शरीर में फंदा फंसे होने की बात सामने आने के बाद बाद वन महकमे में हड़कंप मच गया था। उसके बाद बाघिन को ट्रेंकुलाइज कर रेस्क्यू सेंटर लाया गया।
विज्ञापन


जिंदा जले चार बुजुर्ग: अंतिम संस्कार में जाने के लिए निकले थे चारों, आग की लपटों में दब गई चीखें, पसरा मातम
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले का शासन स्तर पर संज्ञान लिया गया और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खुद इसके जांच के आदेश दिए। इसके बाद केंद्रीय पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की विंग वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (डब्ल्यूसीसीबी) ने उत्तराखंड समेत देशभर में स्थित टाइगर रिजर्व को बाघों की सुरक्षा के संबंध में रेड अलर्ट जारी किया था। मामले की जांच के नतीजे आने बाकी हैं।

‘सुरक्षा की दृष्टि से गर्भवती होने की बात छिपाई’

इधर, बाघिन के शरीर में फंसे तार के फंदे को लेकर वन विभाग के अधिकारियों की ओर से उसकी सर्जरी किए जाने की बात कही जा रही थी, लेकिन अब तक इस विषय में कोई फैसला नहीं लिया गया था। अब जाकर यह बात सामने आई है कि सुरक्षा की दृष्टि से बाघिन के गर्भवती होने की बात छिपाई गई थी। यही वजह है कि अब तक उसकी सर्जरी नहीं की गई। कॉर्बेट के निदेशक डॉ. धीरज पांडेय ने बाघिन के शावकों को जन्म देने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि बाघिन सामान्य जीवन जी रही है।

बाघिन ने तीन शावकों को जन्म दिया है। बाघिन और शावक स्वस्थ हैं। चिकित्सकों की देखरेख में बाघिन को ढेला स्थित रेस्क्यू सेंटर में रखा गया है। बाघिन की उम्र करीब आठ वर्ष है। कुछ दिनों के बाद चिकित्सकों का पैनल जांच के बाद उसकी सर्जरी के बारे में निर्णय लेगा। 
- डॉ. समीर सिन्हा, मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक, उत्तराखंड वन विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed