{"_id":"5bed9122bdec2269c04380d6","slug":"corbett-tiger-reserve-all-gates-open-for-tourist-jungle-safari","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल सफारी के शौकीनों के लिए अच्छी खबर, पर्यटकों के लिए खुले कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के सभी गेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल सफारी के शौकीनों के लिए अच्छी खबर, पर्यटकों के लिए खुले कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के सभी गेट
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
Updated Thu, 15 Nov 2018 09:01 PM IST
विज्ञापन
corbett tiger reserve
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) के सभी गेट बृहस्पतिवार से पर्यटकों के लिए दिन के भ्रमण के लिए खुल गए हैं। ढिकाला में बृहस्पतिवार को नए पर्यटन सत्र के पहले दिन दो कैंटरों में सवार 128 पर्यटकों ने जंगल सफारी का आनंद उठाया।
विज्ञापन
दूसरी ओर, हाईकोर्ट में मामला विचाराधीन होने के कारण सीटीआर के वन विश्राम भवनों में रात्रि विश्राम की सुविधा बहाल नहीं हो सकी है। इस कारण नए सत्र पर्यटकों की आमद कम है।
विज्ञापन
कच्ची सड़क वाहन चलने योग्य रहने पर सीटीआर की दक्षिणी सीमा के ढेला और झिरना जोन में वर्षभर दिन का भ्रमण होता है बरसात के कारण दुर्गा देवी गेट का दोमुंडा जोन और धनगढ़ी गेट का ढिकाला जोन 15 जून, आमडंडा गेट का बिजरानी जोन 30 जून को बंद हुआ था।
विज्ञापन
अब बृहस्पतिवार से सभी जोनों में दिन का भ्रमण बहाल हो गया है। ढिकाला जोन में दिन के भ्रमण के लिए पहले दिन सुबह-शाम दो-दो कुल चार कैंटर जा रहे हैं। हर कैंटर में अधिकतम 32-32 पर्यटक ले जाए गए। ढेला में सुबह-शाम आठ-आठ, दुर्गादेवी गेट से दोमुंडा जोन में सुबह-शाम 11-11 जिप्सियां और बिजरानी व झिरना जोन में सुबह-शाम 30-30 जिप्सियां गईं।