फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Corbett national park Dhikala Zone open For Night Stay Today Alert for Tigers

उत्तराखंडः सैलानियों के लिए खुले कॉर्बेट नेशनल पार्क और राजाजी टाइगर रिजर्व के दरवाजे

Fri, 15 Nov 2019 08:58 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 15 Nov 2019 08:58 PM IST
विज्ञापन
Corbett national park Dhikala Zone open For Night Stay Today Alert for Tigers
- फोटो : फाइल फोटो

राजाजी टाइगर रिजर्व की विभिन्न रेंजों के दरवाजे शुक्रवार से सैलानियों के लिए खोल दिए गए हैं। अधिकारियों ने पूजा अर्चना के बाद पार्क की चीला, रानीपुर व मोतीचूर रेंज को पर्यटकों के लिए खोले जाने की घोषणा की। पार्क खुलने के बाद सैलानी यहां वन्य जीवों का दीदार कर सकेंगे। 

विज्ञापन


पार्क की चीला रेंज में पूजा अर्चना के बाद पार्क के उपनिदेशक दीपक कुमार ने पिछले पांच माह से बंद गेटों को पर्यटकों के लिए खोला। उन्होंने कहा कि पार्क में सैलानियों की सुविधाओं को देखते हुए इस बार स्वैप मशीन की व्यवस्था भी की गई है। साथ ही पार्क में सैलानियों की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरतने के निर्देश अधिकारियों केे दिए गए हैं।
विज्ञापन


साल दर साल यहां आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों की संख्या में इजाफा हो रहा है। यही कारण है कि पार्क प्रशासन भी पार्क को हर साल और बेहतर बनाने के प्रयास में है। पिछले वर्षों के मुकाबले पार्क खुलने के पहले दिन ही कई देशी विदेशी सैलानियों ने पार्क की सैर की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैलानी महेश, सुशील और सिमरन ने कहा कि यहां की जैव विविधता व वन्यजीव उन्हें लुभाते हैं। पार्क में एशियाई हाथी, भालू, कोबरा, जंगली सुअर, सांभर, खरगोश, हिरन व बाघ आदि वन्यजीव पर्यटकों के विशेष आकर्षण का केंद्र रहते हैं। पर्वतों की सुंदरता, घाटियों और नदियों के मनोरम दृश्यों का लुत्फ भी पार्क में घूमने आने वाले पयर्टकों को मिलता है। 
 

रानीपुर रेंज में शेर के लिए पहले दिन पहुंचे 14 सैलानी 

राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क की रानीपुर रेंज के दरवाजे पूजा अर्चना के साथ शिवालिक नगरपालिका के अध्यक्ष राजीव शर्मा, वार्डन कोमल सिंह और रेंजर विजय सैनी ने खोल दिए। पहले दिन करीब 14 सैलानियों ने पार्क की रानीपुर रेंज की शेर और अन्य वन्य जीवों का दीदार कर प्राकृतिक सौंदर्य का लुत्फ उठाया।

जर्मनी के नागरिकों ने की चीला की शेर

चीला रेंज के दरवाजे सैलानियों के लिए खुलते ही सबसे पहले जर्मनी के करीब आठ नागरिकों ने पार्क की शेर की। वार्डन अजय शर्मा ने बताया कि पार्क के दरवाजे सैलानियों के लिए सात महीनों के लिए खोल दिए गए हैं। बताया कि पहले करीब 150 देशी और विदेशी सैलानियों ने पार्क की सैर की।

पर्यटकों के लिए खुला ढिकाला जोन

कार्बेट नेशनल पार्क का ढिकाला पर्यटन जोन शुक्रवार से देश-विदेश के पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। मानसून सत्र के कारण हर साल 15 जून को यह जोन पर्यटकों के लिए बंद कर दिया जाता है। यहां पहुंचने के लिए पर्यटक रामनगर से कार्बेट में प्रवेश करते हैं।

ढिकाला के अलावा यहां पर्यटक झिरना, बिजरानी, ढेला जोन में वन एवं वन्यजीवों को देखने का आनंद उठाते हैं। कार्बेट पार्क के सभी डाक बंगले पर्यटकों से फूल हो चुके हैं। पार्क वार्डन शिवराज चंद का कहना है कि जनवरी तक पार्क की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed