फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cooch Behar Trophy Sikkim kneeling ahead of Uttarakhand

कूच बिहारी ट्रॉफी: उत्तराखंड के आगे सिक्किम ने घुटने टेके

Thu, 03 Jan 2019 10:53 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 03 Jan 2019 10:53 AM IST
विज्ञापन
Cooch Behar Trophy Sikkim kneeling ahead of Uttarakhand
कूच बिहार ट्रॉफी में उत्तराखंड की टीम - फोटो : अमर उजाला

क्रिकेट के मैदान पर उत्तराखंड की टीम का धमाल जारी है। कूच बिहार ट्रॉफी में उत्तराखंड ने सिक्किम को पारी और 153 रनों से शिकस्त दी। उत्तराखंड की जीत के हीरो मनीष और एस जुयाल रहे। मनीष ने दोहरा शतक (203) लगाया तो जुयाल ने दस विकेट चटकाकर सिक्किम को पस्त कर दिया। टूर्नामेंट में उत्तराखंड की यह लगातार पांचवीं जीत।

विज्ञापन


देहरादून स्थित तनुष क्रिकेट एकेडमी में खेल जा रहे मैच के तीसरे दिन सिक्किम ने दो विकेट पर 57 रन के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। बुधवार को सिक्किम को पहला झटका ओम सैनी के रूप में लगा। सलामी बल्लेबाज ओम सैनी को एस जुयाल ने 55 रनों के व्यक्तिगत स्कोर पर चलता किया। इसके बाद एस जुयाल ने सिक्किम के मध्यक्रम की बल्लेबाजी क्रम को धवस्त कर दिया।
विज्ञापन


जुयाल ने सौरभ को 1 रन, दीपक मेहतो को 11, अरीफ को शून्य और तनबीर आलम को 1 के स्कोर पर आउट कर उत्तराखंड की जीत पक्की कर दी। दूसरी पारी में सिक्किम की पूरी टीम केवल 93 रन ही बना सकी और उत्तराखंड ने यह मुकाबला एक पारी और 153 रनों से जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


-मैच रिवयू
सिक्किम पहली पारी - 167 रन
उत्तराखंड पहली पारी- चार विकेट पर 395, पारी घोषित
सिक्किम दूसरी पारी - 93 रन 

पहले स्थान पर उत्तराखंड
उत्तराखंड की टीम ने कूच बिहार ट्रॉफी में अब तक के सभी मुकाबले जीतने में सफल रही है। इस तरह टीम अपने ग्रुप में पांच में से पांच मैच जीतकर 35 अंकों के साथ पहले स्थान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed