फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   convocation parade of ssb academy

अंतिम पग भरते SSB को मिले 108 अधिकारी

Fri, 06 Feb 2015 09:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर (गढ़वाल)
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर (गढ़वाल) Updated Fri, 06 Feb 2015 09:40 PM IST
विज्ञापन
convocation parade of ssb academy

कदम-कदम बढाए जा, खुशी के गीत गाए जा, ये जिंदगी है कौम की, कौम पर लुटाए जा। इन पंक्तियों के साथ सशस्त्र सीमा बल के 108 सहायक सेनानायकों ने अंतिम पग पार कर देश सेवा के क्षेत्र में कदम रखा।

विज्ञापन


शुक्रवार को एसएसबी अकादमी परिसर में सहायक सेनानायकों की दीक्षांत परेड में विभिन्न राज्यों के 108 प्रशिक्षुओं ने सहायक सेनानायक के रूप में देश सेवा की शपथ ली। दीक्षांत परेड की सलामी मुख्य अतिथि केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने ली।
विज्ञापन


सेनानायक संजय कुमार ने सहायक  सेनानायकों को देश सेवा की शपथ दिलाई। महानिदेशक एसएसबी वंशीधर शर्मा ने एसएसबी के इतिहास पर प्रकाश डाला। कहा के एसएसबी को वर्ष 2001 में भारत नेपाल सीमा की 1751 किमी और वर्ष 2004 में भारत भूटान की 699 किमी सीमा की सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


निदेशक एस बंदोपाध्याय ने बताया कि 4 महिला अधिकारियों समेत 83 प्रशिक्षु अधिकारी सीधी भर्ती से हैं। 25 अधिकारी विभागीय प्रतियोगिता से प्रशिक्षण के लिए पहुंचे। इन्हें क्रमश: 50 सप्ताह और 28 सप्ताह का गहन प्रशिक्षण दिया गया है। मुख्य अतिथि केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने विभिन्न क्षेत्रों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सहायक सेनानायकों को पुरस्कृत भी किया।

इन्हें मिला सम्मान

convocation parade of ssb academy

स्वॉर्ड आफ ऑनर------------------प्रभाकर सिंह
सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षणार्थी------------------आरएम यार्मी
सर्वश्रेष्ठ निशानेबाज------------------दीपक कुमार मीणा
सर्वश्रेष्ठ आंतरिक गतिविधि------------हरीश कुमार सिंह
सर्वश्रेष्ठ वाह्य गतिविधि------------------कनिष्क चौधरी

उत्तर प्रदेश के सबसे अधिक अधिकारी
प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों में इस बैच में उत्तर प्रदेश सबसे आगे रहा। उत्तर प्रदेश के 38, बिहार के 18,  राजस्थान के 13, मणिपुर के 6, झारखंड के 5, दिल्ली के 4 अधिकारी हैं।  उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर और हिमाचल के 3-3, आंध्र प्रदेश, उड़ीसा, मध्यप्रदेश और पंजाब के 2-2 अधिकारी हैं। महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडू, छत्तीसगढ़ व पश्चिम बंगाल, चंडीगढ व हरियाणा के एक-एक अधिकारी हैं। इनमें से तीन एलएलबी, 10 बीटेक, 2 पीएचडी व एमबीए डिग्री धारक हैं।

पासआउट हुई चार महिला अधिकारी
महानिदेशक वंशीधर शर्मा ने बताया कि श्रीनगर अकादमी में पहली बार चार महिला अधिकारी नेंसी सिंघला, तानवी शुक्ला, रीना और प्रियदर्शनी सिन्हा पासआउट हुई हैं।

बेहतर सामंजस्य के लिए चलेगा पायलट प्रोजेक्ट

convocation parade of ssb academy

सीमा पर रह रहे लोगों और एसएसबी के जवानों के बीच बेहतर सामजंस्य बनाने के लिए 9 फरवरी से एसएसबी पायलट प्रोजेक्ट चलाएगा।

दीक्षांत समारोह में शिरकत करने पहुंचे एसएसबी के महानिदेशक वंशीधर शर्मा ने कहा कि सीमाओं पर स्थित चेक पोस्टों पर जनता के साथ कुछ एसएसबी कर्मियों के दुर्व्यवहार की शिकायत मिल रही थी। इसे रोकने के लिए नई योजना लागू की जा रही है।

इसके तहत जवानों और अधिकारियों को लोगों के सामान व दस्तावेजों की जांच का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। चेक पोस्ट पर सिविल पोशाक में जांच करने की योजना है। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर प्रथम चरण में आठ सबसे ज्यादा संवेदनशील चेक पोस्ट पर इस योजना का शुभारंभ 9 फरवरी से किया जा रहा है। सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए टोल फ्री सर्विस शुरू की गई है। इससे सीमा पर होने वाले अपराधों व एसएसबी जवानों द्वारा उनके प्रति व्यवहार की सूचना मिल सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed