फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   convincing of narendra modi

मुसलिम भी कर रहे नरेंद्र मोदी का गुण्ा-गान

Fri, 13 Dec 2013 12:46 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 13 Dec 2013 12:46 PM IST
विज्ञापन
convincing of narendra modi

देहरादून के मुसलिम बहुल क्षेत्र बारूवाला में भी ‘मोदी भाई आएंगे, सब पर छा जाएंगे’ का गीत गूंज रहा है।

विज्ञापन


पढ़ें, आर्मी लेफ्टिनेंट ने अपनी क्लासमेट की अस्मत लूटी

शाम होने के बावजूद भी स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं का मोदी की रैली के लिए लोगों को आमंत्रित करने और मोदी के पक्ष में प्रचार करने का क्रम जारी है। घर-घर नरेंद्र मोदी के स्टीकर लेकर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


रैली के लिए बांट रहे आमंत्रण
साथ में क्षेत्र के कुछ प्रतिष्ठित मुसलिम भाईयों को भी ले लिया है। रैली के लिए आमंत्रण बांट रहे हैं, साथ ही दिखा रहे हैं पेंशन, नौकरी और काम का ख्वाब। क्षेत्रवासियों को बताया जा रहा है कि मोदी भाई को लाओगे तो तकलीफ भूल जाओगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, बाबा रामदेव के खाद्य उत्पाद में हुआ बढ़ा 'बदलाव'

भाजपा धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र महामंत्री महेश पांडे शमशाद अली, बिलाल, कासिम अली ने गुरुवार को घर-घर जा लोगों के दरवाजे पर दस्तक दे कुछ इसी तरह से लोगों को समझाने की कोशिश की। इसके लिए वह अलग रणनीति पर काम कर रहे हैं।

उन्हें बता रहे हैं कि गुजरात इस वक्त बेहतर रोजगार के मामले में सबसे आगे चल रहा है। लोगों को राशन कार्ड, पानी का बिल भरवाने जैसी छोटी-छोटी दिक्कतों के लिए भटक नहीं रहे। यहां भी ऐसा ही होगा, अगर मोदी आएंगे तो।


पढ़ें, सेना को अफसर देने में उत्तराखंड टॉप पर

क्षेत्रवासी बहुत खुलकर प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं करते, लेकिन कन्वेसिंग के लिए आगे लोगों को मायूस भी नहीं करते। आराम से स्टीकर लेकर अपने मकान पर चिपका लेते हैं।

यहां से आगे बढ़ते इस दल को उम्मीद है कि सभी नहीं, लेकिन 60 फीसदी लोग तो उनकी साधारण अंदाज में बयां की गई बात को समझेंगे ही।

अल्लाह से दुआ की पीएम बनें मोदी

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों और सदस्यों ने गुरुवार को नफिल नमाज अदा करके अल्लाहताला से दुआ की कि नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनें।

इसके अलावा शंखनाद रैली की तैयारी के संबंध में जगह-जगह बैठकों का आयोजन किया गया। भाजयुमो के बैनर तले शुक्रवार को स्कूटर रैली निकाली जाएगी।

मसूरी विधायक गणेश जोशी और भाजपा के प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल ने डाकरा और गढ़ी कैंट में रथ यात्रा निकाल कर जनसंपर्क किया। इस मौके पर लोगों से अपील की गई कि बड़ी संख्या में शंखनाद रैली में पहुंचें।

यात्रा में आरएस परिहार, मंसूर खान, पूनम नौटियाल, विष्णु गुप्ता आदि रहे। भाजयुमो की स्कूटर रैली संयोजक राजेंद्र सिंह ढिल्लो ने बताया कि रैली शुक्रवार को महानगर कार्यालय से निकलेगी। इसके अलावा वार्डों में अलग-अलग शंखनाद रैली की तैयारी के संबंध में बैठकों का आयोजन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed