फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Controversy between two girl student in Rudrapur PG College

रुद्रपुर में एबीवीपी के नगर मंत्री को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, प्राचार्य ने छात्रों को हमलावरों से बचाया

Wed, 20 Nov 2019 03:39 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 20 Nov 2019 03:39 PM IST
विज्ञापन
Controversy between two girl student in Rudrapur PG College
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

सरदार भगत सिंह पीजी कॉलेज बुधवार को अराजकता और मारपीट का अखाड़ा बन गया। रंजिश के चलते छात्रों के एक गुट ने एबीवीपी नगर मंत्री सौरभ राठौर को दौड़ा-दौड़ाकर लाठियों और बेल्ट से पीटते हुए लहूलुहान कर दिया।

विज्ञापन


इससे कॉलेज में अफरा-तफरी मच गई। प्रभारी प्राचार्य डॉ. दिनेश शर्मा ने छात्र को स्टाफ रूम में बंद करके हमलावरों से बचाया। कोतवाली में पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ की। मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। 
विज्ञापन


दोपहर बाद एबीवीपी नगर मंत्री सौरभ और कोषाध्यक्ष राहुल गुप्ता पर अचानक कुछ छात्रों और बाहरी युवकों ने हमला कर दिया। हंगामा होने पर हमलावर भाग गए। थोड़ी ही देर बाद हमलावरों ने फिर दोनों पर हमला कर उन्हें दौड़ा दौड़ाकर पीटा। उन्होंने एबीवीपी नगर मंत्री को जमीन पर गिराकर, लात-घूंसों और बेल्ट से बुरी तरह मारा।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल जान बचाने के लिए महाविद्यालय के भीतर की ओर भागा। शोर-शराबा  सुनकर कॉलेज में छात्र-छात्राओं और प्राध्यापकों में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान हमलावरों ने भाग रहे छात्र को फिर पकड़ लिया और पिटाई  की। इस बीच प्रभारी प्राचार्य डॉ. शर्मा ने घायल छात्र को हमलावरों से बचाने के लिए स्टाफ रूम में बंद कर दिया। घटना की सूचना पर एसएसआई भुवन जोशी, दरोगा अरविंद चौधरी समेत पुलिस टीम कॉलेज में पहुंचीं, लेकिन हमलावर मौके से भाग गए। 

एबीवीपी के कुमाऊं संयोजक गोपाल पटेल व जिला संयोजक रचित सिंह आदि घायल सौरभ को लेकर कोतवाली पहुंचे, जहां सौरभ ने छात्रसंघ के पूर्व पदाधिकारी, उसके भाई समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी। कुछ देर बाद पुलिस दोनों भाइयों को पकड़कर कोतवाली ले आई, जहां दूसरे पक्ष ने एबीवीपी नगर मंत्री पर भी उनके साथ दो दिन पहले मारपीट करने का आरोप लगाया।

कोतवाली पुलिस ने घायल सौरभ, राहुल और एक हमलावर का जिला अस्पताल में मेडिकल करवाया। एसएसआई जोशी ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच आपसी विवाद था। मामले की जांच की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी, समझौते के प्रयास चल रहे था। 

दो दिन पहले छात्रा पर हुई टिप्पणी से शुरू हुआ विवाद 
रुद्रपुर महाविद्यालय में दो दिन पहले एक छात्रा की ओर से दूसरी छात्रा पर की गई टिप्पणी से विवाद पैदा हो गया था। तभी एक छात्रा के पक्ष में आए कुछ छात्रों ने दूसरी छात्रा और उसके साथ एक छात्र को पीट दिया था। बताया जा रहा है जिनके साथ मारपीट की गई दोनों छात्र-छात्राएं वर्तमान में रुद्रपुर महाविद्यालय में नहीं पढ़ते हैं। मारपीट के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया था, लेकिन बुधवार को अचानक एक पक्ष ने रंजिशन व मारपीट का बदला लेने के लिए दूसरे पक्ष पर हमला बोल दिया। 


कॉलेज में बुधवार दो छात्र पक्षों में मारपीट हो गई थी। विवाद बढ़ने पर पुलिस फोर्स को बुलाना पड़ा था। कॉलेज में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए आरोपी छात्र-छात्राओं के खिलाफ कॉलेज प्रशासन की ओर से सख्त निर्णय लिया जाएगा। 
- डॉ. दिनेश शर्मा, प्रभारी प्राचार्य, रुद्रपुर महाविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed