फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Controversy again in Uttarakhand Congress letter written to the national president

उत्तराखंड कांग्रेस में घमासान: खरगे को लिखा पत्र- प्रभारी को हटाकर जिम्मेदार नेता को सौंपें कमान

Mon, 19 Dec 2022 07:23 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 19 Dec 2022 07:23 PM IST
सार

एआईसीसी के पूर्व सदस्य व उत्तराखंड बाल संरक्षण आयोग के पूर्व अध्यक्ष योगेंद्र खंडूड़ी ने इन्हीं शब्दों के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने उत्तराखंड कांग्रेस के हालत पर चिंता जताते हुए प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव को बदलकर किसी वरिष्ठ नेता को यह जिम्मेदारी दिए जाने की मांग की है।

विज्ञापन
Controversy again in Uttarakhand Congress letter written to the national president
कांग्रेस - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड कांग्रेस गुटबाजी में फंस गई है। इस पर कोई भी लगाम नहीं लगा पा रहा है। इस वजह से न तो जनता की नजर में पार्टी की छवि सुधर पा रही है और न ही संगठन मजबूत बन पा रहा है। इस प्रकार की समस्याओं का समाधान खोजने की जिम्मेदारी प्रदेश प्रभारी की होती है। 

विज्ञापन


Uttarakhand: प्रियंका गांधी करेंगी ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान की शुरुआत, 26 जनवरी से शुरू होगी यात्रा
विज्ञापन


एआईसीसी के पूर्व सदस्य व उत्तराखंड बाल संरक्षण आयोग के पूर्व अध्यक्ष योगेंद्र खंडूड़ी ने इन्हीं शब्दों के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने उत्तराखंड कांग्रेस के हालत पर चिंता जताते हुए प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव को बदलकर किसी वरिष्ठ नेता को यह जिम्मेदारी दिए जाने की मांग की है। पत्र में खंडूड़ी ने कहा है कि किसी भी प्रदेश में पार्टी की गतिविधियों और उनके परिणामों के लिए प्रदेश प्रभारी जिम्मेदार होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य में पार्टी सही दिशा में चले, इसीलिए प्रदेश प्रभारी की नियुक्ति की जाती है। यही वजह है कि वर्तमान प्रभारी से पूर्व राज्य में प्रभारी के रूप में अत्यंत अनुभवी, वरिष्ठ व बड़े व्यक्ति के लोगों को ही प्रभारी की जिम्मेदारी दी जाती रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड कांग्रेस की स्थिति का आकलन करने के लिए ऐसे व्यक्ति को भेजा जाए, जिसकी जानकारी न प्रभारी को हो और न ही राज्य के वरिष्ठ नेताओं को, ताकि वह अपनी निष्पक्ष व यथार्थ रिपोर्ट पार्टी हाईकमान को दे सके। 

सेल्फ गोल करने में लगे हैं पार्टी के नेता : हरीश रावत 
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने एक बार फिर कांग्रेस के बयानवीर नेताओं को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस के नेताओं को भाजपा के झूठ को बेनकाब करना चाहिए, तब वह सेल्फ गोल करने में लगे हैं। 

हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस के कुछ नेता और कार्यकर्ता बार-बार मुस्लिम यूनिवर्सिटी के मुद्दे को नहीं उठाने की बात कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि वह इस मुद्दे को नहीं उठाते हैं तो भाजपा भविष्य में भी इस गड़े मुर्दे की बदबू फिर फैलाएगी। उन्होंने कहा कि 55 साल राजनीतिक जीवन में बिताने के बाद भी वह युवाओं की तरह लड़ने को तैयार हैं। 

उन्होंने पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह पर भी निशाना साधा। कहा कि हमारे नेता कह रहे हैं कि हम मुख्यमंत्री की लड़ाई की वजह से हारे। ऐसे नेताओं को वह प्रणाम करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वह पहले भी कह चुके हैं धामी सरकार मुस्लिम यूनिवर्सिटी के झूठ के गर्भ से पैदा हुई, जबकि हमारे नेता कह रहे हैं कि हमारी हार आपसी लड़ाई के कारण हुई है।

बता दें कि कुछ दिन पूर्व हरीश रावत ने एक बार फिर मुस्लिम यूनिवर्सिटी का मुद्दा उठाते हुए भाजपा पर वार किए तो कांग्रेस के ही कुछ नेताओं ने अपने-अपने तरीके से उन्हें इस मुद्दे को बार-बार नहीं उठाने की नसीहत दे डाली। इससे हरीश खासे नाराज बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed