{"_id":"ec98a4c43fd4e9bd83d50a020b8f105a","slug":"contractor-active-in-diwali-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली में चोर रास्तों से पार हो रहा माल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली में चोर रास्तों से पार हो रहा माल
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 21 Oct 2014 01:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्योहार के नजदीक आते ही रेलवे स्टेशन पर दलालों की सक्रियता अचानक बढ़ गई है। इन दिनों हर रोज टैक्स चुकाए बिना लाखों का माल पार किया जा रहा है।
विज्ञापन
टैक्स चुकाए बिना मंगाया जा रहा सामान
रात होते ही चोर रास्तों से सामान निकालकर ठिकानों पर पहुंचाया जा रहा है। दीपावली के चलते इन दिनों व्यापारी ट्रेनों से सामान मंगा रहे हैं। अधिकतर सामान टैक्स चुकाए बिना मंगाया जा रहा है।
विज्ञापन
इसे दलालों के जरिये स्टेशन से निकाला जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि सोमवार को भी नई दिल्ली से आने वाली मसूरी एक्सप्रेस से 75 नग सामान ऐसा उतरा जिसका टैक्स नहीं चुकाया गया था। यह सामान दून के दो व्यापारियों का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
दलालों ने सोमवार दोपहर यह सारा सामान बाहर निकाल लिया, लेकिन वाणिज्य कर विभाग की टीम ने इसे रोकने की जहमत नहीं उठाई। बताया जा रहा है कि दलालों ने सिंघल मंडी और रेस्ट कैंप की तरफ खुले रास्तों से सामान बाहर निकाला।
सूत्र बताते हैं कि जिस तरह टैक्स चोरी की जा रही है, वह रेलवे और वाणिज्य कर विभाग की मिलीभगत के बिना संभव नहीं है।
स्टेशन अधीक्षक एसडी डोभाल का कहना है कि रेलवे सिर्फ यह देखता है कि जो सामान आया है, उसका किराया चुकाया गया है या नहीं। इस पर टैक्स लगना है या नहीं, यह तय करना रेलवे का काम नहीं है।