फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   continues rain in uttarakhand.

नदियां उफान पर, गंगा खतरे के निशान के पास

Sun, 12 Jul 2015 11:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 12 Jul 2015 11:01 AM IST
विज्ञापन
continues rain in uttarakhand.

राजधानी देहरादून समेत समूचे उत्तराखंड में शुक्रवार शुरू हुई बारिश शनिवार को भी रुक-रुककर लगातार जारी है। दून में सुबह से लगातार बारिश के चलते कई स्थानों पर जलभराव हो गया है।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने शनिवार को भी राजधानी दून में गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई थी। वहीं, शुक्रवार को शहर में सुबह से शाम 5.30 बजे के बीच कुल 63.1 मिमी बारिश हुई।
विज्ञापन


शुक्रवार पूरी रात रुक-रुककर हो रही बारिश शनिवार को भी जारी है। बारिश के चलते दून के कई इलाकों में पानी भर गया है।

पहाड़ों पर भी सुबह से लगातार बारिश हो रही है। बारिश के चलते मलबा गिरने से सिरोहबगड़ में बदरीनाथ हाईवे सुबह बंद हो गया। चार घंटे की मशक्कत के बाद हाईवे खुल पाया। बारिश के चलते नदियां और गदेरे उफनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर‌िद्वार में खतरे के न‌िशान के करीब पहुंची गंगा, अलर्ट

continues rain in uttarakhand.

वहीं पहाड़ों पर हो रही बारिश का असर मैदानी क्षेत्रों में नदियों पर दिखने लगा है। हरिद्वार में गंगा नदी में रात से जलस्तर लगातार बढ़ते हुए खतरे के न‌िशान 294 मीटर से मात्र 0.20 मीटर नीचे तक पहुंच गई हैं। साथ ही मुड़ाल व धासीराम नदियां भी पूरी तरह उफान पर हैं।

गंगा में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने तटवर्ती इलाकों में अलर्ट घोषित कर दिया है। पानी बढ़ता देखकर लोगों में तटवर्ती इलाकों में लोग दहशत में हैं। श्यामपुर कांगड़ी में लोग में घरों के बाहर नजर लगाए हुए हैं।

भारी बरसात के चलते राजाजी पार्क में भी नुकसान हुआ है। पार्क का ट्रैक कई जगहों से बह जाने की खबर है। इसके अतिरिक्त कई जगहों से नुकसान की सूचना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed