फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Contempt of court notice to cs shatrughna singh.

हाईकोर्ट की नाफरमानी सीएस को पड़ी महंगी, अवमानना नोटिस

Wed, 04 May 2016 02:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल Updated Wed, 04 May 2016 02:43 AM IST
विज्ञापन
Contempt of court notice to cs shatrughna singh.
कोर्ट - फोटो : file photo

हाईकोर्ट के आदेश का पालन न किए जाने के मामले में मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह को अवमानना नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


जीप, कार, सूमो ड्राइवर्स तथा ऑनर्स वेलफेयर एसोसिएशन, उत्तरकाशी के सदस्य शेर सिंह राणा और जयकाशी विश्वनाथ ने हाईकोर्ट में कहा कि पूर्व में उनकी ओर से एक याचिका दायर की गई थी, जिसमें कहा गया कि 5 मार्च 2014 को जारी शासनादेश में दिए गए प्रावधानों के अनुसार जून 2014 से जून 2016 तक उनके सभी सदस्यों को रोड टैक्स माफ किए जाने का प्रावधान है।
विज्ञापन


छह माह भी नहीं हुआ आदेश पर अमल
साथ ही वाहन स्वामियों को आर्थिक सहायता देने का भी प्रावधान है, लेकिन शासनादेश के मुताबिक एसोसिएशन के सदस्यों को राहत नहीं दी जा रही है। इस प्रकरण पर कोर्ट ने सुविधा देने के मामले में पूर्व में सरकार व संबंधित विभाग को छह सप्ताह के भीतर निर्णय लेने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


याचिकाकर्ता ने कोर्ट को बताया कि हाईकोर्ट के आदेश जारी होने के छह माह बाद भी अब तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है, जो कोर्ट की अवमानना है। न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया की एकलपीठ ने इस मामले में मंगलवार को सुनवाई के बाद उक्त आदेश न पालन करने पर मुख्य सचिव को अवमानना नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने के लिए कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed