फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Consumption of LSD can lead to loss of ability to think and

Dehradun News: एलएसडी के सेवन से जा सकती है सोचने-समझने की क्षमता

Tue, 30 Apr 2024 04:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 04:57 AM IST
विज्ञापन
Consumption of LSD can lead to loss of ability to think and
प्रेमनगर में रविवार को 2058 ब्लॉट्स एलएसडी (लिसेर्जिक एसिड डायथाइलैमाइड) बरामद हुआ है। उत्तराखंड में इस नशे की एंट्री के बाद डॉक्टरों ने युवाओं को चेताया है। उनके मुताबिक एलएसडी के साइडइफेक्ट लंबे समय तक रह सकते हैं। इसके सेवन करने वाले की सोचने-समझने की क्षमता प्रभावित होती है।
विज्ञापन




एलएसडी के सेवन से दिमाग में अजीब ख्याल आने लगते हैं। कई बार खुद पर कंट्रोल भी खत्म हो जाता है। इस स्थिति में सेवन करने वाला व्यक्ति आत्महत्या जैसे कदम उठा सकता है। यह ऐसा मादक पदार्थ है जिसमें सिंथेटिक केमिकल होता है। यह सेहत के लिए बहुत ही खतरनाक होता है। दून अस्पताल के मेडिसिन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अंकुर पांडेय ने बताया कि एलएसडी लेना इतना नुकसानदायक है कि व्यक्ति का नर्वस सिस्टम फेल हो सकता है।
विज्ञापन


इसका असर सेवन के 15 से 20 मिनट में शुरू हो जाता है। अगर कोई व्यक्ति इसका ज्यादा नशा कर रहा है तो अचानक से हार्ट बीट बढ़ सकती है, जिससे अटैक आने का खतरा रहता है। लोगों को घबराहट, मन में डर, तेज पसीना आने की समस्या हो जाती है। ये सभी लक्षण दिल का दौरा पड़ने का कारण बन सकते हैं, जिससे व्यक्ति की मौत भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




भ्रम की स्थिति भी हो सकती है



डॉ. अंकुर ने बताया कि किसी भी तरह का नशा व्यक्ति की मानसिक स्वास्थ्य पर खतरनाक असर डालता है। एलएसडी की वजह से भी एंग्जाइटी, डिप्रेशन जैसी समस्या हो सकती है। इसके अधिक सेवन से व्यक्ति भ्रम की स्थिति में भी जा सकता है।


शॉर्ट टर्म साइडइफेक्ट

नींद न आना, भूख कम लगना, मुंह सूखना, पसीना आना, हाथों-पैरों में झनझनाहट व कंपकंपी, कमजोरी महसूस होना आदि।



लॉन्ग टर्म साइडइफेक्ट

आंखों से धुंधला दिखना, अलग-अलग रंग और आकार में चीजें दिखना, हाथ-पैर में हल्का या भारीपन लगना, मूड बदलना, बहुत शांति का अनुभव करना या सपनों में जाना, किसी बात की कोई फिक्र न होना और एंग्जायटी होना, घबराहट होना, लगातार बदलते विचार, सोचने-समझने की क्षमता कम हो जाना आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed