फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Consumers outraged over under-weighing of gas cylinders

Dehradun News: गैस सिलिंडरों में घटतौली पर भड़के उपभोक्ता, किया हंगामा, वजन कराने पर खुली पोल

Sun, 11 Oct 2026 07:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Sun, 11 Oct 2026 07:47 PM IST
विज्ञापन
Consumers outraged over under-weighing of gas cylinders
छावनी बाजार में रविवार को गैस सिलेंडरों की आपूर्ति में घटतौली पकड़ में आने पर उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। शेरपुर बालाजी इंडेन गैस सर्विस के वाहन में आए सिलिंडरों का जब उपभोक्ताओं ने दबाव बनाकर वजन कराया, तो घरेलू सिलिंडरों में आधा से एक किलो और व्यावसायिक सिलेंडरों में दो किलो तक गैस कम निकली। आक्रोशित उपभोक्ताओं और व्यापार मंडल ने एजेंसी कर्मचारियों पर कालाबाजारी का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


रविवार सुबह शेरपुर बालाजी इंडेन गैस सर्विस का वाहन सिलिंडरों की रिफिल लेकर छावनी बाजार पहुंचा था। इस एजेंसी से विकासनगर क्षेत्र में भी आपूर्ति की जाती है। बाजार में उपभोक्ताओं ने कर्मचारियों से सिलिंडरों का वजन कराने की मांग की। आरोप है कि कर्मचारियों ने शुरुआत में तौल कराने में आनाकानी की। विरोध बढ़ने पर जब वजन कराया गया तो घटतौली की पोल खुल गई। उपभोक्ताओं का दावा है कि गाड़ी में मौजूद किसी भी सिलेंडर में पूरी गैस नहीं थी। सभी सिलेंडरों की जांच में निर्धारित मात्रा से कम वजन पाया गया। सरेआम हो रही इस धोखाधड़ी को देख उपभोक्ताओं ने मौके पर ही हंगामा शुरू कर दिया। वहीं गैस एजेंसी संचालक अविनाश सिंह ने कहा कि अभी मैं इस विषय में कुछ भी कहने में असमर्थ हूं।
विज्ञापन

होटलों में महंगे दाम पर सिलिंडर बेचने का आरोप

व्यापार मंडल अध्यक्ष केशर चौहान, व्यापारी दिनेश चांदना, रविश अरोड़ा, अंकित मोहल और अन्य ग्रामीणों ने एजेंसी कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कर्मचारी कई होटलों और रेस्टोरेंट में निर्धारित प्रक्रिया से हटकर महंगे दाम पर सिलिंडर बेचते हैं, जिससे आम उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ती है। इसके अलावा केवाईसी अपडेट कराने के नाम पर भी उपभोक्ताओं को बेवजह 40 किलोमीटर दूर शेरपुर स्थित एजेंसी में बुलाकर परेशान किया जा रहा है। मामले की शिकायत मौके से ही पूर्ति निरीक्षक को की गई, जिसके बाद व्यापार मंडल ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को भी तहरीर सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिलेंडरों में निर्धारित मात्रा से कम वजन होने की शिकायत मिली है। मामले की जांच के निर्देश दिए जा रहे हैं। यदि जांच में घटतौली और अनियमितता की पुष्टि होती है, तो संबंधित गैस एजेंसी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। - केके अग्रवाल, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed