{"_id":"7cab4b9bc1a5aad4040bd2dab624a85a","slug":"construction-in-doon-hospital-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माण कार्य में देरी के कारण अस्पताल बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माण कार्य में देरी के कारण अस्पताल बदहाल
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 12 Oct 2014 03:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दून अस्पताल के भवन को मेडिकल कालेज के अनुरूप ढालने के लिए निर्माण एजेंसी ने तोड़फोड़ करने में तो देरी नहीं दिखाई, लेकिन अब काम को पूरा करने में लापरवाही जरूर बरती जा रही है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण निगम कर रहा रिनोवेशन
अधूरा निर्माण कार्य मरीजों के साथ-साथ स्वास्थ्य कर्मियों के लिए भी मुसीबत बना हुआ है। चेतावनी के बाद भी कार्य में सुधार नहीं होने के बाद अब अस्पताल प्रबंधन ने एजेंसी के खिलाफ केस दर्ज करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
इस बाबत निर्माण एजेंसी को नोटिस जारी किया गया है। चिकित्सा शिक्षा विभाग की ओर से अस्पताल भवन के रिनोवेशन का जिम्मा उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण निगम को दिया है।
विज्ञापन
भवन टूटे होने से अनहोनी का भय
कार्यदायी संस्था ने अस्पताल में कई जगह तोड़फोड़ की है। इससे एक तो वार्डों की स्थिति खराब है, वहीं भवन के टूटे होने से अनहोनी का भय बना रहता है। तोड़फोड़ और निर्माण सामग्री बिखरी होने से यहां गंदगी फैल रही है।
डेंगू और वार्ड नंबर-17 के शौचालय टूट
दून अस्पताल में डेंगू वार्ड और वार्ड नंबर- 17 में शौचालय को निर्माण एजेंसी ने दो महीने पहले तोड़ा था। लेकिन समय पर इन्हें बनाया नहीं गया। मरीज और उनके तीमारदारों को दूसरे वार्ड के शौचालयों का प्रयोग करना पड़ रहा है।
इंजेक्शन कक्ष करना पड़ा शिफ्ट
ओपीडी वाले मुख्य भवन में शौचालय का गंदा पानी रिसने पर इंजेक्शन कक्ष को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है। जबकि पंचकर्म कक्ष गंदे पानी के कारण बंद पड़ा है। यही नहीं इमरजेंसी वार्ड के शौचालयों की स्थिति भी खराब है।
निर्माण कार्य में देरी की सूचना महानिदेशालय को दी जा चुकी है। निर्माण एजेंसी को भी कई बार चेतावनी दी गई है। एक सप्ताह के भीतर निर्माण एजेेंसी ने कार्य में तेजी नहीं दिखाई तो एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
- डॉ. आरएस असवाल, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक (दून अस्पताल)