{"_id":"4573ef3799facf47cb9f1badd30b49a8","slug":"constable-upset-due-to-inspector","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंस्पेक्टर के परेशान करने पर दे दिया इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंस्पेक्टर के परेशान करने पर दे दिया इस्तीफा
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 05 Oct 2013 11:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून में एक पुलिस इंस्पेक्टर ने पुलिस कांस्टेबल को इतना परेशान किया कि उसने इस्तीफा दे दिया। कांस्टेबल ने उक्त इंस्पेक्टर पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए डीआईजी अमित सिन्हा को इस्तीफा सौंपा है।
विज्ञापन
तस्करों से साठगांठ होने के आरोप
कांस्टेबल ने इस्पेक्टर पर शराब तस्करों से साठगांठ होने के आरोप लगाए हैं। डीआईजी ने इस्तीफा नामंजूर कर एसपी देहात ममता बोहरा को जांच के आदेश दिए हैं। कांस्टेबल ने शिकायत में कहा है कि उसने जुलाई में इस कोतवाली में रहते हुए 25 पेटी शराब के साथ कार सवार तस्कर को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
इस पर इंस्पेक्टर ने अभद्र व्यवहार किया। भविष्य में उनकी इजाजत के बिना क्षेत्र में किसी भी शराब तस्कर को न पकड़ने की धमकी दी। इंस्पेक्टर ने अधिकारियों को गलत जानकारी देकर सिपाही का ट्रांसफर भी करा दिया। कांस्टेबल ने दूसरे थाने में आमद करा दी। लेकिन जब कांस्टेबल वहां सामान लेने गया तो आरोपी इंस्पेक्टर ने कांस्टेबल को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
शिकायत पत्र देकर इस्तीफा सौंपा
आरोप है कि इंस्पेक्टर ने कहा कि अगर इसकी शिकायत अधिकारियों से की तो झूठे मुकदमे में फंसा देगा। इंस्पेक्टर की प्रताड़ना से तंग आकर कांस्टेबल ने डीआईजी गढ़वाल रेंज अमित सिन्हा को शिकायत पत्र देकर इस्तीफा सौंप दिया। डीआईजी अमित सिन्हा ने बताया कि इस्तीफा मंजूर नहीं किया गया है। जांच के बाद कुछ स्प्ष्ट कहा जा सकता है।
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...