{"_id":"bc7e80430b8c980dfe20d6e2b13db70f","slug":"constable-beaten-by-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिटकर लौटा, झगड़ा शांत कराने गया जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिटकर लौटा, झगड़ा शांत कराने गया जवान
अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 18 Apr 2014 10:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून के लालपुल पर झगड़ रहे दो वाहन चालकों में बीच-बचाव कराने गए एक सिपाही की बुरी तरह पिटाई कर दी गई।
विज्ञापन
खूब लात-घूंसे बरसाए गए
वर्दी फाड़ने के साथ उस पर लात-घूंसे बरसाए गए। उसकी नाक से खून बहने लगा। छुड़ाने के लिए सादी वर्दी में आए पुलिसकर्मियों से भी हाथापाई हुई।
इसके बाद पुलिस ने चौकी लाकर हमलावरों को सबक सिखा दिया। हमलावरों के परिवार की महिलाओं ने हंगामा किया, इससे जाम लग गया।
दिल्ली के लाजपतनगर निवासी अनुराम अपनी पत्नी सुनीता, भाभी भावना, मां संतोष, भाई दौलत और रोहितराम के साथ मैक्स गाडी में सवार होकर गुरुवार शाम को दून आए थे।
इन लोगों को रायपुर में अपनी भांजी की शादी में भात देना था। लालपुल के पास मैक्स और एक कार में साइड लग गई। आरोप है कि मैक्स चालक ने कार चालक को थप्पड़ जड़ दिया, जिससे वहां हंगामा हो गया।
विज्ञापन
अजित पर उलटा हमला कर दिया
वहां तैनात सिपाही अजित बीच-बचाव कराने के लिए वहां पहुंचा। लेकिन मैक्स सवार तीन लोगों ने अजित पर उलटा हमला कर दिया। वर्दी फाड़ते हुए उस पर लात-घूंसे बरसाने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
इसी बीच उधर से सादी वर्दी में गुजर रहे सिपाही लोकेंद्र ने सिपाही को छुड़ाने का प्रयास किया तो महिलाएं हाथापाई करने लगीं। हाथापाई में सिपाही के गले की चेन टूटकर गिर गई।
लालपुल से दौड़कर आए अन्य सिपाहियों ने उन्हें बचाया। गंभीर रूप से घायल सिपाही तीनों हमलावरों को पकड़कर बाजार चौकी ले आए। यहां पर आरोपियों की जमकर धुनाई की गई। महिलाओं ने चौकी के सामने हंगामा किया तो भीड़ लग गई।
पुलिस बाद में कार में डालकर पटेलनगर कोतवाली ले गई। नाक में खून बहने के अलावा सिपाही के हाथ में चोट है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
संगीन धाराओं में दर्ज की रिपोर्ट
पटेलनगर पुलिस ने बताया कि मेडिकल कराकर तीनों आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट करने आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हुई है। मेडिकल के आधार पर अन्य धाराएं बढ़ेंगी।
माफी मांगती रही महिलाएं
सिपाही पर के बाद पुलिस के कड़े रुख से महिलाएं बचाव में आ गईं। रोते हुए महिलाएं पुलिसकर्मियों से माफी की गुहार लगाती रहीं।
उनका कहना था कि उनकी बुरी तरह पिटाई कर दी गई है। अब तो उन्हें छोड़ दिया दो। मगर पुलिस ने उनकी नहीं सुनी।