फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Conspiracy exposed from jail: Property worth crores taken by intimidation, sold through fraud

जेल से साजिश का खुलासा : डराकर ली करोड़ों की संपत्ति, फर्जीवाड़ा कर बेची

Fri, 29 Aug 2025 12:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Conspiracy exposed from jail: Property worth crores taken by intimidation, sold through fraud
Iएसटीएफ ने कुख्यात वाल्मीकि गैंग के दो सदस्यों को किया गिरफ्तारI
विज्ञापन

Iसंपत्तियों को कब्जाने के लिए गैंग कर चुका कई हत्याएं
I
Iउत्तराखंड एसटीएफ ने हरिद्वार में करोड़ों की संपत्ति हथियाने के मामले में बुधवार रात प्रवीण वाल्मीकि गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया। इनमें एक प्रवीण का भतीजा है। एसटीएफ ने खुलासा किया है कि सितारगंज जेल में बंद कुख्यात प्रवीण वाल्मीकि जेल के बाहर अपने भतीजे और गुर्गों के जरिये खौफनाक आपराधिक साजिशों को अंजाम देता आ रहा है।I
Iइस संबंध में बुधवार दोपहर हरिद्वार जनपद के गंगनहर थाने में गैंग सरगना प्रवीण व उसके भतीजे समेत छह सदस्यों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया जिसके बाद गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ के निर्देश पर एसटीएफ इनामी और वांछित अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चला रही है। इसी के तहत एसटीएफ को प्रवीण वाल्मीकि के खिलाफ कई शिकायतें मिलीं। प्रवीण इससे पहले कुख्यात सुनील राठी गैंग का सदस्य रह चुका है। उसके खिलाफ हत्या और रंगदारी जैसे कई गंभीर मामले हैं।I
विज्ञापन

Iशिकायतों में बताया गया कि प्रवीण अपने गैंग के जरिये हरिद्वार में लोगों की जमीनों पर कब्जा कर रहा है। इस सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक स्वप्न किशोर सिंह, पुलिस उपाधीक्षक आरबी चमोला के नेतृत्व में जांच शुरू की गई। जांच में सामने आया कि प्रवीण ने साल 2018 में कृष्ण गोपाल नाम के व्यक्ति की हत्या कर दी थी। कृष्ण अपने भाई श्याम बिहारी की करोड़ों की संपत्ति की देखभाल कर रहे थे। हत्या के बाद प्रवीण ने श्याम बिहारी की पत्नी रेखा को धमकाकर संपत्ति हड़पने की कोशिश की लेकिन जब रेखा ने मना किया तो प्रवीण ने साल 2019 में उसके भाई सुभाष पर भी जानलेवा हमला करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iइन घटनाओं से भयभीत होकर रेखा का परिवार अपना घर छोड़ कहीं और रहने लगा। इसका फायदा उठाकर प्रवीण और उसके साथियों ने रेखा व कृष्ण गोपाल की पत्नियों के नाम से फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनवाई और करोड़ों की संपत्ति बेच दी। इस काम में प्रवीण का भतीजा मनीष उर्फ बाॅलर और उसका साथी पंकज अष्टवाल शामिल थे। इस आधार पर हरिद्वार के गंगनहर थाना क्षेत्र से मनीष उर्फ बाॅलर (40) और पंकज अष्टवाल (30) को गिरफ्तार कर लिया। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।I

Iजांच में एक और खुलासाI
Iएसटीएफ की जांच में एक और मामला सामने आया। साल 2022 में प्रवीण हरिद्वार जेल में बंद था। उसी दौरान उसकी मुलाकात संदीप कुमार एरोन नाम के शख्स से हुई। एरोन की कनखल क्षेत्र में साढ़े तीन करोड़ रुपये की संपत्ति थी। प्रवीण ने अपने भतीजे मनीष और संजय चांदना को जेल में बताया कि उन्हें एरोन की संपत्ति पर कब्जा करना है और इसके लिए सिर्फ 50-60 लाख रुपये देने होंगे। जेल से छूटने के बाद जनवरी 2023 में मनीष और संजय ने बिना कोई पैसा दिए उस संपत्ति का एग्रीमेंट अपने नाम करवा लिया हालांकि एक अन्य बदमाश आशीष शर्मा ने इस बात की जानकारी कुख्यात बदमाश सुनील राठी को दी जिसके बाद राठी ने प्रवीण को धमकाकर वह एग्रीमेंट रद्द करवा दिया।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed