फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congressmen protest against liquor subsidy

फोटो शराब सस्ती करने तले को शराब की

Tue, 25 Feb 2020 01:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
Congressmen protest against liquor subsidy
प्रदेश में शराब सस्ती करने के विरोध में राजपुर रोड एस्लेहॉल चौक में प्रदेश सरकार का पुतला दहन करत
शराब सस्ती करने के विरोध में महानगर महिला कांग्रेस ने प्रदर्शन करते हुए प्रदेश सरकार के पुतले पर शराब की बोतलें पहनाई और उसे आग के हवाले कर दिया। इस दौरान कांग्रेसियों ने सरकार पर शराब माफिया को बढ़ावा देने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन

सोमवार को महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश रमन के नेतृत्व में कांग्रेसी राजीव भवन में एकत्र हुए और नारेबाजी करते हुए जुलूस के रूप में एस्लेहॉल चौक पहुंचे। वहां कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के पुतले को बोतलों की माला पहनाई और उसमें आग लगा दी। महानगर अध्यक्ष कमलेश रमन ने कहा कि राज्य सरकार की आबकारी नीति पूरी तरह से शराब माफिया को संरक्षण देने, शराब की तस्करी को बढ़ावा देने और घर-घर तक शराब पहुंचाने वाली है। भाजपा सरकार रसोई गैस सिलिंडर के दाम बढ़ाकर और सरकारी बसों का किराया बढ़ाकर आमजन को परेशान कर रही है। मौके पर कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा, पूर्व विधायक राजकुमार, मीना रावत, आशा डोबरियाल, विमला मन्हास, डॉ. आरपी रतूड़ी, सविता सोनकर, संतोष सैनी, डॉ. प्रतिमा सिंह, अनुराधा तिवारी, ममता बस्नेत, कांता क्षेत्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed