Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress workers burnt the effigy of MLA Munna Singh Chauhan

Dehradun News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक मुन्ना सिंह चौहान का पुतला फूंका

Fri, 23 Jun 2023 01:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jun 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
Congress workers burnt the effigy of MLA Munna Singh Chauhan
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा विधायक मुन्ना सिंह चौहान पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बारे में गलत बयानबाजी करने का आरोप लगाते हुए पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि विधायक ने एक कार्यक्रम के दौरान मजबूरी का नाम महात्मा गांधी शब्दों का प्रयोग किया।
विज्ञापन

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बृहस्पतिवार को सभी कार्यकर्ता करीब 11:00 बजे तिलक भवन में एकत्र हुए। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य संजय जैन ने कहा कि विकासनगर के विधायक मुन्ना सिंह चौहान एक विद्वान व्यक्ति के रूप में जाने जाते हैं। राजनीतिक विरोध होने के बावजूद उनकी विद्वता का सम्मान सभी करते हैं l बावजूद महात्मा गांधी के बारे में की गई गलत बयानी उनके चरित्र में हुए परिवर्तन को स्पष्ट रूप से परिलक्षित करती है l
विज्ञापन

कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश प्रवक्ता भास्कर चुग ने कहा कि हिंदुस्तान को गर्व है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी भारत की एक ऐसी शख्सियत हैं, जिनका सम्मान पूरा विश्व करता है। कांग्रेस के प्रदेश सचिव विकास शर्मा ने कहा कि गोडसे की विचारधारा का समर्थन करने वाले लोग आज खुलकर राष्ट्रपिता का अपमान करने से बाज नहीं आ रहे हैं l उन्होंने कहा कि मजबूरी का नाम सावरकर हो सकता है महात्मा गांधी नहीं। पुतला फूंकने वालों में जिला महासचिव राजीव शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष अभिनव ठाकुर, हरबर्टपुर नगर अध्यक्ष आशीष पुंडीर, जितेंद्र पुंडीर, संदीप भटनागर, सुभाष चंबेल, निरंकार शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed