फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   congress withdraw from panchayat election

अब पंचायत चुनाव से भागी कांग्रेस

Mon, 09 Jun 2014 01:14 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 09 Jun 2014 01:14 PM IST
विज्ञापन
congress withdraw from panchayat election

लोकसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस ने पंचायत चुनाव से पूरी तरह से किनारा कर लिया है। पंचायत चुनाव के किसी भी स्तर पर कांग्रेस अपने अधिकृत उम्मीदवार नहीं उतारेगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शुरुआत में ही पार्टी अपील की थी कि निचले दो स्तरों के चुनाव में पार्टी दूरी बनाए रखे। बावजूद प्रदेश संगठन ने पर्यवेक्षक बनाकर चुनावी जमीन तलाशने की कोशिश की जो मुकिश्लों भरी दिखी।
विज्ञापन


दरअसल एक सीट पर कांग्रेस समर्थित दो से चार उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल कर दिया है ऐसे में एक को अधिकृत कर अन्य को मैदान से हटाना बहुत कठिन था।

लेक‌िन प्रत्याश‌ियों की कर सकेंगे मदद

congress withdraw from panchayat election

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना ने एक अधिकृत बयान में बताया कि पार्टी प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्य द्वारा पंचायत चुनाव के सम्बन्ध में जिलों में भेजे गये पर्यवेक्षकों एवं पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से पंचायत चुनाव के संबंध में विस्तृत चर्चा करने के बाद यह निर्णय लिया गया है।

उनका कहना है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कांग्रेस पार्टी किसी भी स्तर पर पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी घोषित नहीं करेगी।

धस्माना का कहना है कि पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी के जिला अध्यक्षों एवं पर्यवेक्षकों को निर्देश दिया है जहां पार्टी का एक प्रत्याशी चुनाव लड़ रहा हो या प्रत्याशी पर आम सहमति हो वहां उनको जिताने के लिए आवश्यक सहायता कर सकते हैं, किन्तु कोई भी प्रत्याशी पार्टी की ओर से अधिकृत नहीं किया जाएगा।

मुख्यमंत्री की सलाह आई काम

congress withdraw from panchayat election

पंचायत चुनाव के पहले प्रदेश कार्यालय में पंचायत को लेकर बुलाई बैठक में ही मुख्यमंत्री स्थिति भांप गए थे और उन्होंने पार्टी से निचले दो स्तरों पर दूरी बनाए रखने की अपील की थी।

बावजूद पार्टी ने पर्यवेक्षक बनाकर जमीन टटोलनी चाही तो नाकामी हाथ लगी। कांग्रेस इस चुनाव में भी पिछड़ गई है जबकि भाजपा ने हाल ही अधिकृत उम्मीदवारों की सूची जारी की है।

हालांकि कुछ जगहों पर विवाद के चलते भाजपा ने भी आखिर समय में अधिकृत उम्मीदवारों के नाम रोक दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed