फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress will take out padyatras across the state

कांग्रेस प्रदेशभर में पदयात्राएं निकालेगी

Wed, 30 Jun 2021 01:10 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
Congress will take out padyatras across the state
देहरादून। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी से नियुक्त देहरादून महानगर प्रभारी लोकेश वशिष्ठ ने कहा कि जल्द ही कांग्रेस प्रदेशभर में पदयात्राएं निकालेगी। इसमें आमजन को केंद्र और राज्य सरकार की कथित जनविरोधी नीतियों के बारे में बताया जाएगा। वशिष्ठ ने मंगलवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल और महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा की अध्यक्षता में धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं की बैठक ली।
विज्ञापन

वशिष्ठ ने कहा कि भाजपा के शासन से समाज का हर वर्ग त्रस्त हो चुका है। जनता आज कांग्रेस पार्टी की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में महंगाई चरम पर है। पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के बेतहाशा बढ़ते दाम आम आदमी का जीना दूभर कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सात साल के कार्यकाल में महंगाई अपने चरम पर पहुंच गई है। इसके विरोध में कांग्रेस प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों में पदयात्राओं का आयोजन करने जा रही है। इसकी तारीख जल्द घोषित की जाएगी। पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल और महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि आत्म निर्भर भारत अभियान की आड़ में भारत की आत्मा को किस तरह मारा जा रहा है। इसका ताजा उदाहरण किसान विरोधी बिल हैं। देवस्थानम बोर्ड पर लालचंद शर्मा ने कहा कि बिना हक हकूकधारियों को विश्वास में लिए जिस तरह से सरकार ने देवस्थानम बोर्ड का गठन किया, उससे पूरे प्रदेश के पंडा पुरोहित समाज में भारी आक्रोश है। लगातार घटित अपराधों से राज्य की कानून व्यवस्था की पोल खुल गई है। बैठक में हरिप्रसाद भट्ट, रमेश कुमार मंगू, अनुप कपूर, मामचंद, राजेश परमार, एतात खान, मनीष कुमार, मोहन गुरूंग, ऊषा चौहान, जाहिद अंसारी, मुकिम अहमद, पीयूष गौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed