नोटबंदी को मुद्दा बनाएगी कांग्रेस, बताया संघीय ढाचे पर चोट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि पार्टी सतत संकल्प विकास यात्रा में नोटबंदी को मुद्दा बनाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी नोटबंदी के विरोध में नहीं है। लेकिन इस निर्णय से लोगों को परेशानी हो रही है, उसे लेकर पार्टी जनता के बीच जाएगी।
उन्होंने नोटबंदी के फैसले को लेकर पीएम नरेन्द्र मोदी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्यों को भरोसे में न लेकर मोदी ने संविधान की भावना को चोट पहुंचाई है। किशोर ने दावा किया कि पार्टी की विकास यात्राओं में मिल रहा समर्थन कांग्रेस सरकार के सत्ता में वापसी का संकेत है।
किशोर बुधवार को कांग्रेस भवन में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी नोटबंदी के फैसले के खिलाफ नहीं है। लेकिन फैसला लेने के तरीके पर पार्टी को सख्त एतराज है। इस निर्णय से जनता को भारी परेशानी हुई है। संघीय ढांचे की भावना को भी चोट पहुंची है।
'अगर राज्यों ने भी रास्ता अपना लिया तो क्या होगा?'
इस निर्णय में किसी भी राज्य के मुख्यमंत्री को विश्वास में लेने की जरूरत नहीं समझी गई। उन्होंने सवाल किया कि पीएम यदि तुगलक बन जाएंगे और राज्यों ने भी अपना रास्ता अपना लिया तो क्या देश की एकता और अखंड़ता बनी रहेगी?
सरदार पटेल ने जिस भावना से देश का एकीकरण किया, क्या उस भावना को चोट नहीं पहुंचेगी? किशोर ने कहा कि इस अक्षम्य अपराध की सजा मोदी को मिलनी चाहिए।
पार्टी संकल्प विकास यात्रा में इन बिंदुओं को शामिल कर रही है। सरकार ने अपने स्तर पर पब्लिक को राहत देने के निर्णय लिए है। पार्टी अपने स्तर पर रणनीति बनाएगी।
मुख्यमंत्रियों को विश्वास में न लेने पर घेरेगी कांग्रेस
पार्टी नोटबंदी से जनता को हो रही परेशानी को यात्रा का मुद्दा बनाने जा रही है। यात्रा में मोदी से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा कि उन्होंने नोटबंदी के फैसले में मुख्यमंत्रियों को विश्वास में क्यों नहीं लिया।
किशोर ने कहा कि टिहरी और नैनीताल लोक सभा क्षेत्र की यात्रा का शुभारंभ हो चुका है और 25 नवंबर को रूद्रप्रयाग से पौड़ी लोक सभा क्षेत्र की यात्रा का आगाज हो जाएगा। इसके साथ ही यात्रा का पहला चरण पूरा हो जाएगा।
उन्होंने दावा किया कि यात्रा में पार्टी का जनता का भारी समर्थन मिल रहा है, जो इस बात का संकेत है वह 2002-2012 के बीच सरकारों के बदलने की परंपरा को तोड़ना चाहती है।