फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress Will Fight for the Honor of Freedom Fighters: Godiyal

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान की लड़ाई लड़ेगी कांग्रेस : गोदियाल

Sun, 19 Apr 2026 07:05 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 07:05 PM IST
विज्ञापन
Congress Will Fight for the Honor of Freedom Fighters: Godiyal
- कांग्रेस स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ की बैठक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा, कांग्रेस पार्टी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान की लड़ाई लड़ेगी। जिन स्वतंत्रता सेनानियों की बदौलत आजादी मिली है आज उनकी विचारधारा व मूल्यों को लगातार कमजोर किया जा रहा है।
रविवार को कांग्रेस भवन में कांग्रेस स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग, बलिदान व संघर्ष को याद करते हुए भाजपा सरकार पर प्रहार किया। उन्होंने कहा, आज हम जो खुली हवा में सांस ले रहे हैं, वह हमारे वीर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का परिणाम है, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि वर्तमान सरकार शहीदों के सपनों के भारत को कमजोर करने में लगी हुई है। सत्ता में बैठे लोग इतिहास को तोड़-मरोड़ कर पेश कर देश की मूल भावना को आघात पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे शहीदों के बताए मार्ग पर चलते हुए अन्याय, अत्याचार व जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सशक्त आवाज उठा कर देश व प्रदेश को सही दिशा देने के लिए संघर्ष तेज करें। प्रकोष्ठ के महामंत्री अवधेश पंत ने प्रकोष्ठ की कार्यप्रणाली व भविष्य के कार्यक्रमों की चर्चा करते हुए कहा, पिछले 10 वर्षों से वर्तमान सरकार स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की उपेक्षा कर रही है। 2027 चुनाव में कांग्रेस के घोषणा पत्र में स्वतंत्रता सेनानी परिवारों मांगों को शामिल किया जाएगा। बैठक में प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मुरली मनोहर ने गोदियाल को चरखा भेंट कर सम्मानित किया। बैठक में विधायक लखपत सिंह बुटोला, स्वतंत्रता सेनानी प्रकोष्ठ के महामंत्री अवधेश पंत, प्रवक्ता गरिमा दसौनी, अतुल शर्मा,संरक्षक गोवर्धन प्रसाद शर्मा, गिरीश चंद्र जोशी,मोहन खत्री, नितिन चंचल, संजय शर्मा,मोहन काला, सुशील, शोभा बिष्ट, इंद्रलाल आर्य,धर्मेंद्र कुमार पांडे, सुरेंद्र कुमार सैनी, नवीन शरण निश्चल, सुरेंद्र सिंह बुटोला, सत्य प्रकाश चौहान, सुधीर कौशिक, राकेश पंत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed