फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress will ask the candidates the reasons for their defeat Lok sabha Election 2024

Uttarakhand: उम्मीदवारों से हार के कारण पूछेगी कांग्रेस, पांचों लोकसभा सीटों पर लगातार तीसरी बार हाथ खाली

Sat, 08 Jun 2024 11:48 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 08 Jun 2024 11:48 AM IST
सार

उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर लगातार तीसरी बार कांग्रेस के हाथ खाली रहे। पार्टी आलाकमान अब संगठनात्मक बदलावों की भी तैयारी में हैं।

विज्ञापन
Congress will ask the candidates the reasons for their defeat Lok sabha Election 2024
कांग्रेस - फोटो : एएनआई

विस्तार

उत्तराखंड में लोकसभा चुनावों में हार की हैट्रिक (2014, 2019, 2024) को लेकर कांग्रेस आलाकमान गंभीर है। पांचों उम्मीदवारों से पार्टी हार के कारण पूछेगी। इन कारणों पर विचार करते हुए भविष्य की रणनीति तैयार की जाएगी।

विज्ञापन

कांग्रेस के लिए 2009 का लोकसभा चुनाव पांचों सीटों पर जीत की सौगात लाया था, लेकिन इसके बाद से हर लोकसभा में सिलसिलेवार हार ने सवाल खड़े कर दिए हैं। इस बार भी लोकसभा चुनाव में मैदानी सीटों पर तो प्रदर्शन ठीक रहा, लेकिन पहाड़ में वोटबैंक सरकता नजर आया। 2022 के विधानसभा चुनावों में जिन सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी, उनमें से भी कई सीटों पर वोट प्रतिशत कम हो गया।

विज्ञापन

चुनाव के दौरान भले ही केंद्रीय नेतृत्व ने उत्तराखंड में प्रचार को लेकर दिलचस्पी न दिखाई हो, लेकिन अब यूपी व अन्य राज्यों में अच्छे प्रदर्शन के बाद यहां भी कांग्रेस अपनी जड़ों को मजबूत करना चाहती है। इसके लिए नए सिरे से कसरत शुरू हो गई है। आलाकमान सभी प्रत्याशियों से हार के कारण पूछेगा। ये भी देखा जाएगा कि टिकट बंटवारे में क्या कमियां रही। राज्य में लगातार हो रही हार को जीत में बदलने के लिए विशेष योजना तैयार की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन में हो सकते हैं बड़े बदलाव

लोकसभा चुनावी हार के बाद अब आलाकमान प्रदेश में संगठन में बड़े बदलाव कर सकता है। अंदरखाने इसकी तैयारी शुरू हो गई है। विभिन्न पदों पर नए ऊर्जावान चेहरों को मौका मिल सकता है।

ये भी पढ़ें...मतदान: देश में उत्तराखंड का 33 वां और हिमालयी राज्यों में 10वां स्थान, चुनाव आयोग किए राज्यवार आंकड़े जारी

अब निकाय चुनाव की चुनौती

2022 विधानसभा में कमतर प्रदर्शन, लोकसभा में हार की हैट्रिक के बाद अब कांग्रेस के सामने आने वाले निकाय चुनाव की बड़ी चुनौती है। संगठनात्मक तौर पर इसकी तैयारी अभी शुरू होती नजर नहीं आ रही है। डेढ़ दशक से कांग्रेस देहरादून नगर निगम के मेयर पद से दूर है। अन्य निकायों में भी कांग्रेस का इतिहास ज्यादा गौरवशाली नहीं रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed