फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand ranks 33rd in the country in voting 10th among Himalayan states lok sabha Election 2024

मतदान: देश में उत्तराखंड का 33 वां और हिमालयी राज्यों में 10वां स्थान, चुनाव आयोग किए राज्यवार आंकड़े जारी

Sat, 08 Jun 2024 11:10 AM IST
रेनू सकलानी आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 08 Jun 2024 11:10 AM IST
सार

उत्तराखंड का मतदान में देश में 33वां और हिमालयी राज्यों में 10वां स्थान रहा। उत्तराखंड से नीचे केवल यूपी, बिहार और मिजोरम राज्यों का मत प्रतिशत रहा।

विज्ञापन
Uttarakhand ranks 33rd in the country in voting 10th among Himalayan states lok sabha Election 2024
उत्तराखंड लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव में इस बार उत्तराखंड राज्य का मत प्रतिशत काफी नीचे आया है। चुनाव आयोग की ओर से जारी राज्यवार आंकड़ों में देश मे उत्तराखंड 33वें स्थान पर आया है। पिछले चुनाव में मत प्रतिशत ज्यादा होने की वजह से उत्तराखंड से नीचे करीब छह राज्य थे, इस बार केवल तीन राज्य हैं।

विज्ञापन

उत्तराखंड में चुनाव आयोग ने इस बार 75 प्रतिशत मतदान का लक्ष्य रखा था। इसके लिए जहां कम मत प्रतिशत वाले बूथों पर जागरूकता के लिए अलग से कवायद की गई थी, तो सोशल मीडिया के माध्यम से भी जागरूकता को बढ़ावा दिया गया था। मुख्य निर्वाचन कार्यालय की ओर से सभी विभागों के कर्मचारियों को शत-प्रतिशत मतदान के लिए निर्देशित किया गया।

विज्ञापन

85 से अधिक आयु वाले मतदाताओं व दिव्यांग मतदाताओं को घर से मतदान की सुविधा दी गई। महिलाओं को विशेष सुविधाएं मिली। इन सबके बावजूद मत प्रतिशत गिर गया। चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों का विश्लेषण करें तो साफ हो रहा कि 36 राज्यों में से उत्तराखंड 57.22 प्रतिशत मतों के साथ 33वें पायदान पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले चुनाव में 30वें पायदान पर था। 2019 लोकसभा चुनाव में राज्य का मत प्रतिशत 61.88 था जो इस बार गिर गया। हिमाचल में इस बार मतदान प्रतिशत 70.90 प्रतिशत रहा है। पिछले चुनाव में 72.42 प्रतिशत था।


 

मत प्रतिशत का राष्ट्रीय औसत घटा

देशभर में कम मतदान की चर्चाओं के बीच अहम तथ्य ये है कि 2019 के चुनाव के मुकाबले इस साल मतदान का राष्ट्रीय औसत भी गिर गया है। 2019 में राष्ट्रीय औसत 67.4 था जो इस बार गिरकर 65.79 प्रतिशत पर आ गया है।

लक्षद्वीप में सबसे ज्यादा, बिहार में सबसे कम मतदान

राज्यवार देखें तो 84.16 प्रतिशत के साथ लक्षद्वीप मतदान में पहले स्थान पर रहा, जबकि 56.19 प्रतिशत के साथ बिहार सबसे नीचे रहा। हिमाचल प्रदेश की तुलना में उत्तराखंड इस बार भी फिसड्डी रहा।

ये भी पढ़ें...Trekking: उत्तराखंड में ट्रैकिंग के लिए कोई SOP नहीं, पर्यटन और वन विभाग के बीच झूलता रहा है मुद्दा

11 हिमालयी राज्यों में 10वां स्थान

11 हिमालयी राज्यों में उत्तराखंड 10वें स्थान पर है। 81.56 प्रतिशत के साथ असम पहले, 80.93 प्रतिशत के साथ त्रिपुरा दूसरे, 79.88 प्रतिशत के साथ सिक्किम तीसरे, 78.19 के साथ मणिपुर चौथे, 77.68 प्रतिशत के साथ अरुणाचल प्रदेश पांचवें, 76.60 प्रतिशत के साथ मेघालय छठे, 70.90 के साथ हिमाचल सातवें, 58.58 प्रतिशत के साथ जम्मू कश्मीर आठवें, 57.72 प्रतिशत के साथ नागालैंड नौंवें, 57.22 प्रतिशत के साथ उत्तराखंड 10वें और 56.87 प्रतिशत के साथ मिजोरम 11वें स्थान पर रहा।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed