फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress up in arms over the purification of the event venue

Dehradun News: कार्यक्रम स्थल के शुद्धिकरण पर कांग्रेस का हल्लाबोल

Tue, 01 Sep 2026 01:42 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Tue, 01 Sep 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Congress up in arms over the purification of the event venue
हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम स्थल के कथित शुद्धिकरण के विरोध में कांग्रेसियों का गुस्सा फूट पड़ा। सोमवार को पछवादून से लेकर जौनसार बावर तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विकासनगर, सेलाकुई, सहसपुर, कालसी और चकराता में पुलिस को तहरीर देकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। चकराता में कार्यकर्ताओं ने कोतवाली का घेराव कर सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और 16 लोगों पर तत्काल प्राथमिकी दर्ज करने की मांग उठाई। जिला कांग्रेस कमेटी पछवादून के अध्यक्ष संजय किशोर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विभिन्न थानों और कोतवालियों में प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा से जुड़े लोगों की ओर से कार्यक्रम स्थल का कथित शुद्धिकरण करना उनकी अनुसूचित जाति विरोधी और भेदभावपूर्ण मानसिकता को दर्शाता है। चकराता विधायक और चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने घटना पर तीन सप्ताह बाद भी कार्रवाई न होने को गंभीर चिंता का विषय बताया। उन्होंने कहा कि एक तरफ अनुसूचित समाज और संविधान के सम्मान की बात की जाती है, वहीं दूसरी ओर ऐसे सार्वजनिक भेदभावपूर्ण कृत्य पर सरकार मौन है। उलटा, इस मुद्दे पर आवाज उठाने वालों के खिलाफ ही प्राथमिकी दर्ज कर दी गई। यह सरकार के दोहरे मापदंड को उजागर करता है।विकासनगर कोतवाली में तहरीर देने पहुंचे पूर्व विधायक नवप्रभात ने कहा कि भारतीय संविधान हर नागरिक को समानता और सामाजिक न्याय की गारंटी देता है। खड़गे के कार्यक्रम स्थल का शुद्धिकरण सीधे तौर पर इस गारंटी का उल्लंघन है। मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संजय जैन, प्रदेश सचिव शम्मी प्रकाश, नगर पालिका अध्यक्ष धीरज बॉबी नौटियाल, मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष विपुल जैन, प्रदेश महासचिव इशिता सेड़ा, चकराता ब्लॉक अध्यक्ष अमर सिंह चौहान, कालसी ब्लॉक अध्यक्ष सुनील शर्मा, सहसपुर ब्लॉक अध्यक्ष अमित पंवार, विकासनगर शहर अध्यक्ष विकास शर्मा, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत सिंह, उमादत्त जोशी, मायाराम तोमर, आमोद वर्मा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कमल रावत, चंदन रावत, पिंकी रोहिल्ला समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed