फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   congress trying to please everyone.

सबको खुश करने के लिए सब कुछ करेगी कांग्रेस

Sun, 21 Feb 2016 01:14 AM IST
बिशन सिंह बोरा/अमर उजाला, देहरादून
बिशन सिंह बोरा/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 21 Feb 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
congress trying to please everyone.

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव अगले साल होने हैं। ऐसे में हर वर्ग को खुश करना है तो कोई भी रणनीति चलेगी। कांग्रेस इन दिनों इसी फार्मूले पर काम कर रही है। राज्यभर में जहां डेढ़ सौ से अधिक दायित्वधारी बनाए गए हैं, वहीं धड़ल्ले से अजीबोगरीब विभाग और प्रकोष्ठ बनाए जा रहे हैं। हर वर्ग को खुश करने के लिए पार्टी ने बंगाली, मनरेगा और गरीब बेघर सहित 50 से अधिक विभाग बना दिए हैं।

विज्ञापन


हर दूसरे दिन बन रहे नए प्रकोष्ठ
कांग्रेस में कभी महिला कांग्रेस, युवा और सेवादल सहित गिने चुने अनुषांगिक संगठन, विभाग और प्रकोष्ठ हुआ करते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है। चुनाव नजदीक आते ही पार्टी में कई तरह के विभागों और प्रकोष्ठों की बाढ़ आ गई है। हर दूसरे दिन नये विभाग और प्रकोष्ठ बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


पार्टी का कहना है कि आम आदमी तक पहुंच बनाने के लिए यह सब किया जा रहा है। वहीं, इससे पार्टी के कुछ लोगों में नाराजगी भी है। उनका कहना है कि जो पार्टी के प्राथमिक सदस्य तक नहीं हैं चुनाव करीब आते ही उन लोगों को किसी न किसी विभाग का अध्यक्ष या दायित्वधारी बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसे-कैसे विभाग और प्रकोष्ठ
होटलियर कांग्रेस कमेटी, प्रदेश मनरेगा कांग्रेस, कांग्रेस रिसर्च एंड रिफरेस विभाग, गो-गंगा सद्भावना संगठन, त्रिस्तरीय पंचायत विभाग, सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ, कांग्रेस टैक्सी मैक्सी परिवहन प्रकोष्ठ, कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग, कांग्रेस अति पिछड़ा वर्ग विभाग, कांग्रेस विषय विशेषज्ञ प्रकोष्ठ, कांग्रेस गरीब-बेघर जन प्रकोष्ठ, कांग्रेस सामाजिक चेतना विभाग, एलोपैथिक चिकित्सा प्रकोष्ठ, कांग्रेस नीति नियोजन एवं विचार विभाग, कांग्रेस हथकरघा एवं बुनकर प्रकोष्ठ।


आम आदमी तक पार्टी की पहुंच हो और कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा बना रहे इसके लिए विभिन्न विभाग और प्रकोष्ठ बनाए गए हैं। पार्टी के सक्रिय सदस्य को ही दायित्व और विभाग का अध्यक्ष बनाया जा रहा है।
-मथुरादत्त जोशी, मुख्य प्रवक्ता कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed