फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress to select national spokespersons through talent hunt programme: Alok Sharma

टैलेंट हंट कार्यक्रम से कांग्रेस करेगी राष्ट्रीय प्रवक्ताओं का चयन : आलोक शर्मा

Tue, 18 Nov 2025 07:10 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 07:10 PM IST
विज्ञापन
Congress to select national spokespersons through talent hunt programme: Alok Sharma
- उत्तराखंड पहुंचे कार्यक्रम के नोडल कोऑर्डिनेटर शर्मा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के मीडिया एवं संचार विभाग की ओर से टैलेंट हंट कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्रीय प्रवक्ताओं का चयन किया जाएगा। मंगलवार को देहरादून पहुंचे कार्यक्रम के नोडल कोऑर्डिनेटर आलोक शर्मा ने कहा, इस कार्यक्रम से प्रतिभावान युवाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।
कांग्रेस भवन में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल व पार्टी कार्यकर्ताओं ने आलोक शर्मा का स्वागत किया। गोदियाल ने कहा पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने राष्ट्रीय प्रवक्ताओं के चयन के लिए टैलेंट हंट कार्यक्रम चलाया है, जिसके माध्यम से कई ऐसे प्रतिभावान लोगों को पार्टी में जिम्मेदारी मिलेगी।
विज्ञापन

आलोक शर्मा ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के साथ मिलकर टैलेंट हंट का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए आवेदन दो महीने पहले चुके हैं। कार्यक्रम के तहत शार्ट लिस्ट प्रत्याशियों को बुलाया जाएगा, इसके बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी। इस मौके पर मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी, महामंत्री राजेंद्र भंडारी, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, प्रवक्ता राजेश चमोली, शीशपाल सिंह बिष्ट, जसविंदर सिंह गोगी, सूरत छेत्री, सुजाता पाल, प्रवक्ता प्रतिमा सिंह, राजेंद्र शाह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed