{"_id":"75510c32c804dd86244518ac7570a8ba","slug":"congress-target-bsp-in-haridwar-panchayat-election-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार पंचायत चुनाव में कांग्रेस के निशाने पर बसपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार पंचायत चुनाव में कांग्रेस के निशाने पर बसपा
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 03 Dec 2015 11:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार पंचायत चुनाव की बिसात पर कांग्रेस ने बसपा को भी निशाने पर ले लिया है। शराब बंदी के मामले में भी किशोर ने भाजपा को घेरा है।
विज्ञापन
बुधवार को कांग्रेस भवन में हुए प्रेस वार्ता में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर रहते हुए जिनकी सरकारी गाड़ी में करोड़ों की धनराशि जब्त की गई थी, वो इस चुनावी माहौल में खुद को पीड़ित बता रहे हैं।
विज्ञापन
नैतिकता के नाते उन्हें इस अघोषित धनराशि का स्रोत बताने के साथ-साथ खुद को चुनाव से दूर रखना चाहिए। बसपा अब हरिद्वार में भाजपा का साथ लेकर खुद को पीड़ित बता रही है। हकीकत इसके बिल्कुल उलट है। किशोर के मुताबिक वे प्रदेश में पूर्ण शराब बंदी के पक्ष में हैं।
विज्ञापन
पर भाजपा को बताना चाहिए कि दोहरा मापदंड क्यों हो। भाजपा शासित राज्यों में पूर्ण शराब बंदी नही है। शराबंदी लागू करने में संसाधनों की व्यवस्था राज्य और केंद्र सरकार को करनी चाहिए।
किशोर के मुताबिक भाजपा के शासनकाल में तीन बार शराब बंदी का प्रस्ताव सदन में आया था। भाजपा को बताना चाहिए कि उस समय उन्होंने इन प्रस्तावों पर कोई कार्यवाही क्यों नहीं की।