2017 में BJP को चित करने के लिए ये है कांग्रेस का नया कदम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस ने भाजपा को चित करने के लिए 2017 की बिसात बिछानी शुरू कर दी है। विधानसभा वार की गई समीक्षा में विधानसभा प्रभारी और सहप्रभारी की समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार कांग्रेस 2017 में सत्ता में लौटेगी।
उत्तराखंड के हल्द्वानी में मार्च के अंतिम सप्ताह या अप्रैल के प्रथम सप्ताह में सेवादल का राष्ट्रीय कैंप होगा। कैंप कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी आएंगे। कैंप रुद्रपुर, ऋषिकेश, यमकेश्वर में भी होगा। विधानसभा वार की गई समीक्षा में विधानसभा प्रभारी और सहप्रभारी की समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार कांग्रेस 2017 में सत्ता में लौटेगी।
उक्त बात कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने पत्रकारों से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि 2017 के लिए ग्रामीण, बाजार, बूथ कांग्रेस कमेटी को मजबूत किया जाएगा। विधानसभा के प्रभारी और सहप्रभारी लोगों की समस्याओं को मुख्यमंत्री और मंत्रियों के समक्ष रख निराकरण करा रहे हैं।
भव्य कार्यक्रम में 15 सौ कार्यकर्ता लेंगे भाग
24 फरवरी को प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक में फिर समीक्षा की जाएगी। उपाध्याय ने कहा कि गढ़वाल और कुमाऊं में सभी ने बाजार, बूथ एवं ग्रामीण कांग्रेस कमेटी बनाने को बेहतर काम किया है। कांग्रेस ने 40 विधानसभाओं में संवाद कार्यक्रम किया है। 11 जिलों में मुख्यमंत्री और उन्होंने ने समीक्षा की है।
साथ ही अधिकारी, जनता और कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा की जा रही है। समीक्षा के बाद अधिकारियों से फीड बैक लिया जा रहा है। उपाध्याय ने कहा कि ग्राम कांग्रेस का भी एक भव्य कार्यक्रम अप्रैल में होगा, इसके लिए अभी स्थान का चयन होना शेष है। ग्राम कांग्रेस के अध्यक्षों से राहुल गांधी सीधे संवाद करेंगे। इसमें लगभग 15 सौ कार्यकर्ता भाग लेंगे।
इससे पहले स्वराज आश्रम में उन्होंने फरवरी तक बाजार, ग्रामीण और बूथ कांग्रेस कमेटी के गठन का काम पूरा करने को कहा। प्रदेश सहप्रभारी संजय कपूर ने कहा कि 2017 के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर काम करें। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट, वित्त मंत्री डा. इंदिरा हृदयेश, प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया, विधायक सरिता आर्या, संजीव आर्य, खजान पांडे, सतीश नैनवाल, गणेश भंडारी, बलबीर रावत, तरुण पंत, राजेंद्र सुयाल, राम सिंह कैड़ा, सतीश नैनवाल, भोला दत्त भट्ट आदि थे।
भाजपा दलित और मुस्लिम विरोधी
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि भाजपा दलित और मुस्लिम विरोधी है। हैदराबाद में हुई घटना के बाद भाजपा की शिक्षा मंत्री और श्रम राज्य मंत्री के बयान से साफ हो गया है। दोनों मंत्रियों में अगर नैतिकता हो तो इस्तीफा दें। उपाध्याय ने कहा कि लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने संवैधानिक मर्यादा का हनन किया है।
राष्ट्रपति को ज्ञापन देकर उनको बर्खास्त करने की मांग की जाएगी। केंद्र सरकार आतंकवाद, महंगाई और बेरोजगारी रोकने में नाकाम साबित हुई है। स्टार्ट अप इंडिया और स्मार्ट सिटी जैसे नारे देकर लोगों को छला जा रहा है। वास्तविकता ये है कि एग्रीकल्चर और इंडस्ट्रीयल ग्रोथ गिरी है। केंद्र सरकार के खिलाफ जल्द ही दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया जाएगा।
तीन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को किया सम्मानित
कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के कुमाऊं सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष उपाध्याय ने राजेंद्र सिंह रावत हाकी, मुकेश पाल भारत्तोलन, मीनाक्षी मेर को एथलीट को सम्मानित किया। खेल प्रकोष्ठ के संयोजक ललित सिंह ढैला ने कहा कि जिले में विभिन्न खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान तरुण भट्ट, चंदन अधिकारी, किरन फर्त्याल, अजय भंडारी आदि थे।