फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   congress politician angry with harish rawat.

एक लालबत्ती देने पर लाल हुए कांग्रेसी

Thu, 13 Nov 2014 12:46 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 13 Nov 2014 12:46 PM IST
विज्ञापन
congress politician angry with harish rawat.

पूर्व विधायक हरीश धामी को अकेले लाल बत्ती देने के बाद कांग्रेसी लाल हो गए हैं। दरअसल कांग्रेस प्रभारी अंबिका सोनी नवंबर के अंत तक संगठन में पद और सरकार में दायित्व दिए जाने की बात कह गई थीं। जिसके बाद उम्मीद थी कि एक साथ सभी पदाधिकारियों व दायित्वधारियों की घोषणा होगी।

विज्ञापन


असंतुष्ट खेमे के साथ अन्य दावेदार भी नाराज
लेकिन उत्तराखंड सीएम के अचानक एक लाल बत्ती बांटने से असंतुष्ट खेमे के साथ अन्य दावेदार भी नाराज हैं। उधर, हरीश धामी ने बतौर वन निगम के अध्यक्ष बुधवार को अपना कार्यभार संभाल लिया है। कांग्रेस में लाल बत्ती को लेकर लंबे समय से घमासान है।
विज्ञापन


हरीश रावत को सीएम बने करीब दस महीने हो रहे हैं लिहाजा दबाव बना हुआ है। रावत ने भी कुछ लोगों को दायित्व सौंपा है, लेकिन इस बार धामी का नाम अकेले आने के बाद नाराजगी बढ़ गई है। गढ़वाल से जुड़े नेताओं ने एक बार फिर उपेक्षा का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना है कि संतुलन न बनाकर कुमाऊं को विशेष महत्व मिल रहा है। तिलकराज बेहड़, प्रयाग दत्त भट्ट, रंजीत रावत और हरीश धामी को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। हरिद्वार जिले में भी दो लाल बत्ती गई है।


दावेदारों में शामिल एक नेता ने कहा कि धामी पर आपत्ति नहीं है। लेकिन जब प्रभारी नवंबर अंत तक की बात कह गई हैं तो सभी खाली पदों को एक साथ भरकर घोषणा हो सकती थी। इस फैसले से लगता है कि नवंबर में भी अन्य लोेगों को दायित्व नहीं बांटे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed