फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   congress party worker in delhi to support harish rawat.

रावत के समर्थन में कांग्रेसी भरेंगे दिल्ली में दम

Tue, 24 May 2016 02:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 24 May 2016 02:49 AM IST
विज्ञापन
congress party worker in delhi to support harish rawat.
हरीश रावत को सीबीआई ने बुलाया - फोटो : Getty

स्टिंग प्रकरण में सीबीआई द्वारा मुख्यमंत्री हरीश रावत को पूछताछ के लिए मंगलवार को दिल्ली बुलाए जाने को लेकर कांग्रेस पार्टी उनके पक्ष में लामबंद हो गई है। पार्टी आलाकमान के निर्देश पर पार्टी के तमाम विधायक, प्रदेश अध्यक्ष से लेकर कार्यकारिणी के तमाम पदाधिकारी, आला पार्टी नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता दिल्ली पहुंच गए हैं। विधायकों, नेताओं, कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के दिल्ली स्थित आवास नौ तीन मूर्ति लेन पर डेरा डाल दिया है।

विज्ञापन


स्टिंग प्रकरण की सीबीआई जांच कर रही है। सीबीआई ने प्रकरण से जुड़ी जानकारियां हासिल करने को लेकर मुख्यमंत्री हरीश रावत को दिल्ली बुलाया है। मुख्यमंत्री रावत और प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय कई पार्टी नेताओं के साथ दिल्ली भी पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


साथ ही मुख्यमंत्री को नैतिक समर्थन के नाम पर पार्टी विधायकों, नेताओं और कार्यकर्ताओं की लंबी फौज भी दिल्ली पहुंची है। सूत्रों का कहना है कि यदि सीबीआई मुख्यमंत्री को पूछताछ के नाम पर हिरासत में लेती है तो आगे की रणनीति के तहत विधायकों, नेताओं और कार्यकर्ताओं को दिल्ली बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोर बोले, कोई निर्देश नहीं
हालांकि प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय का कहना है कि विधायकों, पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को दिल्ली पहुंचने के लिए कोई निर्देश नहीं जारी किया गया है। नैतिकता के चलते पार्टी पदाधिकारी दिल्ली पहुंचे हैं। उनका दावा है कि पार्टी पूरी मजबूती के साथ मुख्यमंत्री के साथ खड़ी है।


केंद्र सरकार की हर साजिश को नाकाम किया जाएगा। जबकि पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट का कहना है कि वैसे तो मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी का कोई मतलब ही नहीं बनता है, लेकिन यदि सीबीआई ऐसा कोई कदम उठाती है तो आगे की रणनीति पर विचार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed