फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress organizational elections will start in Uttarakhand from May 31

कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव 31 मई से शुरू: 20 जुलाई तक जिला और 20 अगस्त तक प्रदेश कार्यकारिणी का होगा गठन

Fri, 29 Apr 2022 04:21 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 29 Apr 2022 04:21 PM IST
सार

31 मई तक हर नगर एवं ब्लॉक इकाइयों में एक-एक पीसीसी सदस्य का चुनाव कर लिया जाएगा। दूसरे चरण में 20 जुलाई तक जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।

विज्ञापन
Congress organizational elections will start in Uttarakhand from May 31
कांग्रेस - फोटो : Social Media

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस में 20 जुलाई तक जिला कार्यकारिणी एवं 20 अगस्त तक प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। कांग्रेस प्रदेश संगठन महामंत्री विजय सारस्वत ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस में पहले चरण में 31 मई तक नगर एवं ब्लॉक कमेटियां गठित होंगी। 

विज्ञापन


कांग्रेस भवन में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि 31 मई तक हर नगर एवं ब्लॉक इकाइयों में एक-एक पीसीसी सदस्य का चुनाव भी कर लिया जाएगा। दूसरे चरण में 20 जुलाई तक जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। तीसरे चरण में 20 अगस्त तक प्रदेश कार्यकारिणी का गठन होगा एवं सितंबर तक पार्टी के एआईसीसी सदस्य, केंद्रीय अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी का गठन होगा। 
विज्ञापन


प्रदेश में संगठनात्मक चुनाव के लिए जिला चुनाव अधिकारियों (डीआरओ) की नियुक्ति करते हुए अनिल मिश्रा को अल्मोड़ा, स्वामीनाथ जायसवाल को रानीखेत, रमाकांत मिश्रा को बागेश्वर, धर्मेंद्र सोलंकी को चम्पावत, विजय दीप को चमोली, मनीष मोरोलिया को देहरादून जिला एवं महानगर, अजय दांते को ऋषिकेश की जिम्मेदारी मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं नरेंद्रपाल वर्मा को हरिद्वार जिला एवं महानगर, जिया रहीम पटेल को रुड़की जिला एवं महानगर, नजरे हुसैन को नैनीताल, शैलेश अग्रवाल को हल्द्वानी, विजय शंकर तिवारी को पौड़ी गढ़वाल, लालाराम नायक को कोटद्वार, अशफाक अहमद को पिथौरागढ़, हरीश कुमार बंसल को डीडीहाट, त्रिलोक सिंह को रुद्रप्रयाग, अभिमन्यु त्यागी को टिहरी, बृजेंद्र मिश्रा को देवप्रयाग, करिश्मा ठाकुर को काशीपुर महानगर, प्रदीप कंसल को रुद्रपुर महानगर, मुकेश सिंह चौहान को ऊधमसिंह नगर, इंजीनियर जसवीर सिंह चढ्ढा को उत्तरकाशी जिला एवं कार्तिकेय कौशिक को संगठनात्मक जिला इकाई पुरोला का डीआरओ नियुक्त किया गया है।

 

ये भी पढ़ें...पर्यटकों के काम की खबर:  बड़े वाहनों से मसूरी आने वालों के लिए चलेगी शटल सर्विस, मास्क पहनने के साथ ही मानने पड़ेंगे ये नियम
 

उन्होंने यह भी बताया कि संभावना है कि नौ मई को प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण द्वारा नियुक्त पीआरओ, एपीआरओ एवं डीआरओ की बैठक आयोजित की जाएगी। मीडिया से वार्ता के दौरान पूर्व मंत्री अजय सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि, गढ़वाल मंडल प्रभारी गरिमा दसौनी, प्रदेश सचिव विकास नेगी भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed