{"_id":"d98456c26b1471e33cc3317b859917a3","slug":"congress-manthan-shivir-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'गायब शिक्षकों और डाक्टरों की जाएगी नौकरी'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'गायब शिक्षकों और डाक्टरों की जाएगी नौकरी'
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Thu, 22 Jan 2015 04:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी में मंथन शिविर के दौरान बुधवार को मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने पत्रकार वार्ता के दौरान पूछे गए सवालों के जवाब दिए।
विज्ञापन
सवाल : शिक्षक और डाक्टर वर्षों से गायब हैं, उनसे स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है। क्या इनके खिलाफ कार्रवाई होगी?
जवाब : गायब शिक्षकों के खिलाफ सरकार ने पहले भी कार्रवाई की है। गायब डाक्टरों और शिक्षकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी। जरूरत पड़ी तो उनकी सेवाएं भी समाप्त की जाएंगी। वैसे डाक्टर और शिक्षकों की कमी से जूझ रहे राज्य को सितंबर तक राहत मिल जाएगी। पांच पर्वतीय जिलों को मिलाकर एक कैडर बनाया जाएगा। मेरिट के आधार पर शिक्षा विभाग को स्थानीय नौजवानों को नियुक्त करने के आदेश दिए गए हैं। पर्वतीय जिलों में कोई भी विद्यालय शिक्षक विहीन नहीं रहेगा। इन शिक्षकों ने अगर कैडर के पांचों जिलों के बाहर ट्रांसफर मांगा तो उन्हें सेवामुक्त समझा जाएगा। शिक्षक कालेजों में पूरा समय दें, इसके लिए उनकी उपस्थिति के लिए बायोमैट्रिक मशीन लगवाई जा रही हैं। एसडीएम को भी यह अधिकार दिया है कि स्कूलों में जाकर उपस्थिति पंजिका की जांच करें।
विज्ञापन
सवाल : पालीथिन पर रोक लगाने, पोल हटाने, सड़कें बनाने समेत अन्य मामलों पर हाईकोर्ट के आदेश पर सरकार चेती। सरकार ने इन समस्याओं पर पहले ही क्यों ध्यान नहीं दिया?
विज्ञापन
जवाब : हाईकोर्ट ने कई बार जनहित से जुड़े निर्णय दिए हैं। उनके निर्णय का सरकार पूरा सम्मान करती है। इन निर्णयों का पालन करने में सरकार को भले ही तकनीकी समस्या आई हो, लेकिन पालन कराया गया। सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के कई निर्णयों के विरोध में सरकार ने भी अपील की है, जिस पर सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट ने कई बार निर्णय बदले भी हैं।
सवाल : अमृतपुर में अवैध खनन का खेल चल रहा है। कुछ समय बाद नदी का पानी चित्रशिला घाट तक नहीं आ पाएगा, लोगों को काफी समस्या होगी?
जवाब : अवैध खनन का मामला मेरे संज्ञान में है। 24 घंटे के भीतर आपको सवाल का जवाब मिल जाएगा।
सवाल : शैलेश बगौली की रिपोर्ट आपने पढ़ ली होगी, उसमें लाठीचार्ज को अनावश्यक बताया गया था। क्या कोई कार्रवाई होगी?
जवाब : हां, रिपोर्ट मैंने पढ़ ली है। दोषियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी।
सवाल : सुशीला तिवारी अस्पताल में न तो इलाज मिल रहा है और न ही मरीजों को भर्ती किया जा रहा है?
जवाब : कुमाऊं का सबसे बड़ा अस्पताल रेफरल सेंटर बन गया है। एसटीएच और श्रीनगर मेडिकल कालेज की व्यवस्था सुधारने पर विचार हो रहा है। इस वर्ष सुधार दिखाई देगा।
सवाल : कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार सरकार में शामिल पीडीएफ मंत्रियों पर उपेक्षा का आरोप लगा रहे हैं। इससे पार कैसे पाएंगे?
जवाब : मामला कई बार मेरे भी संज्ञान में आया है, पिछले दिनों लालकुंआ विस क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में मैंने इस खाई को पाटने की कोशिश भी की। पीडीएफ के मंत्रियों को भी आपसी सामंजस्य बैठाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बात सुनने को कहा है। जल्द ही सबकुछ सामान्य हो जाएगा।