फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   congress lok sabha candidate

कांग्रेस में तकरार से फिर अटके लोकसभा टिकट

Wed, 02 Apr 2014 08:45 AM IST
Updated Wed, 02 Apr 2014 08:45 AM IST
विज्ञापन
congress lok sabha candidate

उत्तराखंड में कांग्रेसी उम्मीदवारों की घोषणा अटक गई है। बैठक और चर्चाओं का दौर चल रहा है, पर टिकटों पर पेंच है कि दूर होने का नाम ही नहीं ले रहा।

विज्ञापन


पढ़ें, ग्रहों ने सुना दिया लोकसभा चुनाव में हार-जीत का फैसला!
विज्ञापन


मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मंगलवार को मीडिया से कहा कि कहीं कुछ किंतु-परंतु है। कुछ सीटों पर नाम फाइलन हैं। विजय बहुगुणा की उम्मीदवारी पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें अभी जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आलाकमान फिर कर सकते हैं बैठक

congress lok sabha candidate

रावत ने कहा कि दिल्ली से कुछ मिस्डकॉल आए हैं, हो सकता है आलाकमान फिर से बैठक करना चाह रहा हो। मुख्यमंत्री के बयान से स्पष्ट है कि फिलहाल कांग्रेस टिकटों की घोषणा करने की स्थिति में नहीं है।

पढ़ें, 'गुजरात से भी ज्यादा विकसित है उत्तराखंड'

मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्य बुधवार को दिल्ली बुलाए जा सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक सोमवार को सभी सीटों पर नाम तय हो गए थे, उनकी घोषणा भर बाकी थी। लेकिन मंगलवार होते-होते फिर पेंच फंस गया।

इन सीटों पर हो रही तकरार

congress lok sabha candidate

टिहरी और पौड़ी लोकसभा सीटों का मामला पूरी तरह सुलटा नहीं था कि अब हरिद्वार सीट पर रार मचने लगा है। हरीश रावत विरोधी खेमा इस कोशिश में जुट गया है कि टिकट उनके (सीएम के) घर न जाए।

पढ़ें, तंगहाली में चल बसीं उत्तराखंड के गांधी की पत्नी

दूसरी ओर हरिद्वार सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले रावत के समर्थकों का कहना है कि सीट उनकी है, इसका फैसला उन पर ही छोड़ा जाना चाहिए। बताते हैं कि कुछ लोगों ने हरिद्वार सीट का मामला केंद्रीय नेताओं के सामने उठाया है।

टिहरी को लेकर अभी संशय बना हुआ है। बताते हैं इसी वजह से आलाकमान ने फिलहाल घोषणा रोक दी है। सोनिया गांधी से चुनाव न लड़ने की इच्छा जताने के बाद विजय बहुगुणा को लेकर प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व दबाव बनाए हुए है।

फिर से कराई जाए रायशुमारी

congress lok sabha candidate

बहुगुणा सोनिया गांधी से हुई मुलाकात का हवाला भी नेताओं को दे रहे हैं। बावजूद यह तय माना जा रहा है कि टिहरी से विजय बहुगुणा ही उम्मीदवार घोषित होंगे।

पढ़ें, राजधानी देहरादून के स्कूलों में चलता है 'धंधा'

बुधवार को अगर उत्तराखंड को लेकर बैठक होती है तो उम्मीद है कि हिमाचल की तर्ज पर दो चरणों में सीटों की घोषणा कर दी जाए। जबकि जिन सीटों को लेकर अभी मामला अटक रहा है उन पर फिर से रायशुमारी कराई जा सकती है।

सूत्रों की मानें तो अल्मोड़ा सुरक्षित सीट से वर्तमान सांसद प्रदीप टम्टा और नैनीताल सीट पर केसी सिंह बाबा को चुनाव तैयारी में जुटने के संकेत दे दिए गए हैं। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed