फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress Leader swindle with youth in name of Job in haridwar 

कांग्रेसी नेता पर नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी का आरोप, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज  

Wed, 17 Oct 2018 08:50 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Wed, 17 Oct 2018 08:50 AM IST
विज्ञापन
Congress Leader swindle with youth in name of Job in haridwar 
money - फोटो : demo pic

ऊर्जा निगम में नौकरी दिलवाने के नाम पर एक कांग्रेसी नेता पर अपने साथी के साथ मिलकर पांच लाख की रकम हड़प लेने का आरोप लगा है। पीड़ित महिला ने कांग्रेसी नेता अशोक टंडन और उसके समर्थक के खिलाफ कनखल थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अशोक टंडन ऊर्जा निगम के कर्मचारियों के संगठन हाइड्रो इलेक्ट्रिक एंप्लाइज यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं और उत्तर प्रदेश के समय नगर पालिका हरिद्वार के सभासद रहे चुके हैं।   
विज्ञापन


मामला वर्ष 2016 अर्द्धकुंभ के दौरान का है। पीड़ित महिला बबली गोयल पत्नी सुधीर गोयल निवासी आवास विकास मॉडल कालोनी ने पुलिस को बताया कि अर्द्धकुंभ 2016 में विद्युत लाइन की मरम्मत का ठेका उन्होंने लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रकम वापस मांगने पर दी धमकी

तब उसकी जान पहचान कांग्रेसी नेता अशोक टंडन निवासी गंगा टाकिज बड़ा बाजार अपर रोड और केहर सिंह निवासी शिवा एन्क्लेव वीरभद्र ऋषिकेश से हुई थी। आरोप है कि खुद को कांग्रेस का नेता बता रहे अशोक टंडन और केहर सिंह ने अपनी जान पहचान ऊर्जा निगम व कई कैबिनेट मंत्री से होने की बात कही थी।

उन्होंने बताया कि दोनों ने दावा किया था कि वह उसके बेटे की नौकरी यूपीसीएल में लगवा देंगे। इसकी एवज में करीब पंद्रह लाख की रकम अदा करनी होगी। पीड़िता ने विश्वास कर पांच लाख की रकम दे दी थी और बाकी रकम बाद में देना तय हुई थी।

आरोप है कि उसके बेटे की नौकरी नहीं लग पाई तो उसने रकम वापस देने को कहा। आरोप है कि कांग्रेसी नेता और उसके साथी ने उसे व उसके पति को झूठे मुकदमे में फंसाने की बात कहते हुए हत्या की धमकी दी।

थानाध्यक्ष ओमकांत भूषण ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी कांग्रेसी नेता अशोक टंडन ने आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद बताते हुए कहा कि महिला के खिलाफ गबन की जांच चल रही है। उसी को प्रभावित करने के लिए इस तरह के आरोप लगाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed