फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   congress leader oppose BJP president Amit Shah.

कांग्रेसियों ने किया अमित शाह का विरोध, दिखाए काले झंडे

Thu, 14 Apr 2016 07:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Thu, 14 Apr 2016 07:33 PM IST
विज्ञापन
congress leader oppose BJP president Amit Shah.
अमित शाह का विरोध करते कांग्रेसी - फोटो : AmarUjala

युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के हरिद्वार आगमन का विरोध किया। अमित शाह के हरिद्वार पहुंचने से पहले युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं जुलूस निकालकर काले झंडे लहराये और हवा में काले गुब्बारे छोड़े।

विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने उनके पुतले की शवयात्रा निकालकर उसका दहन किया। कार्यक्रम स्थल की तरफ जाने की जिद कर रहे करीब 50 कार्यकर्ताओं को पुलिस हिरासत में ले लिया जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता करीब एक बजे यूथ हॉस्टल के पास युवा कांग्रेस के लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष राम विशाल देव के नेतृत्व में एकत्र हुए। यहां से नारेबाजी करते हुए चंद्राचार्य चौक पहुंचे। कुछ कार्यकर्ता अमित शाह के कार्यक्रम स्थल की तरफ बढ़ने लगे तो भगत सिंह चौक के पास पुलिस ने रोक दिया। जिद करने पर पुलिस ने युवा कांग्रेस के कुछ पदाधिकारियों को हिरासत में ले लिया। इसके विरोध में सभी कार्यकर्ताओं ने भी गिरफ्तारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाह पर राष्ट्रपति शासन का आरोप
पुलिस कांग्रेसियों को मायापुर पुलिस चौकी ले गई और करीब एक घंटे बाद बिना किसी कार्रवाई के छोड़ दिया। इस मौके पर युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी मनीष ठाकुर ने कहा कि अमित शाह के इशारे पर प्रदेश की सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाया गया।


अमित शाह पर आरोप लगाया कि वह लोकतंत्र के हत्यारे हैं। ऐसे व्यक्ति को प्रदेश की पावन धरती पर आने का कोई अधिकार नहीं है। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष भुवन कापड़ी, लोकसभा अध्यक्ष राम विशाल देव, राष्ट्रीय मीडिया कोर्डिनेटर प्रवीण कुमार, एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष श्याम सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष सचिन चौधरी, तनवीर कुरैशी, गुलबहार खान, सुमित चौधरी, रूप चौधरी, नजाकत अली, सौरभ चिलाना, मनोज कुकरेती, अमित त्यागी, तबरेज अहमद, मौ. फहीम, अथर अंसारी, अरशद ख्वाजा, राजीव चौधरी, दिनेश पुंडीर,  रवि तोमर, विशाल चौधरी, रवि बहादुर, शुभम भाटी आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed