फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress leader harish rawat will go Ayodhya ram mandir for pray

हरीश रावत ने किया अयोध्या जाने का एलान, दोबारा राम मंदिर जैसा विवाद न होने की करेंगे प्रार्थना 

Mon, 11 Nov 2019 09:57 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 11 Nov 2019 09:57 AM IST
विज्ञापन
Congress leader harish rawat will go Ayodhya ram mandir for pray
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत - फोटो : फाइल फोटो

रामजन्म भूमि के मामले में कांग्रेस की पार्टी लाइन से इतर चलने वाले कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने 29 नवंबर को अयोध्या जाने का एलान किया है। माना जा रहा है कि रावत के इस कदम को पार्टी हाईकमान का समर्थन भी हासिल है। 

विज्ञापन


कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत पहले से ही रामजन्म भूमि मामले में कांग्रेस के अन्य नेताओं से अधिक मुखर रहे हैं। रावत कभी इशारों में तो कभी अप्रत्यक्ष रूप से राम मंदिर के निर्माण का समर्थन भी करते रहे हैं।
विज्ञापन


उनकी इस मुखरता को कांग्रेस नजरअंदाज भी करती आई है। सुप्रीम कोर्ट के रामजन्म भूमि मामले में फैसला देने के बाद हरीश रावत ने 29 नवंबर को अयोध्या जाने का एलान किया है। रावत की यह घोषणा ऐेसे समय में सामने आई है जब कांग्रेस वेट एंड वाच की रणनीति को अपनाना ज्यादा मुफीद मान रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद कांग्रेस ने 10 से लेकर 15 नवंबर के बीच प्रस्तावित सारे धरना प्रदर्शन कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। अयोध्या पर फैसला आने से पहले ही कांग्रेस ने अपने पार्टी नेताओं को दिल्ली भी तलब किया था।

फैसला आने के तुरंत बाद भी पार्टी नेताओं की टिप्पणियां भी संतुलित रहीं और खुद हरीश रावत ने कहा था कि वे सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हैं। सूत्रों के मुताबिक रावत के इस कदम का पार्टी हाईकमान भी समर्थन कर रहा है। रावत ने बड़ी सफाई से यह भी कह दिया है कि वे कोर्ट के फैसले से खुश है। 

मेरी तरह हर भारतीय को प्रसन्नता का आभास हो रहा है। वर्षोँ से हमारी सामान्य जिंदगी को हिंदु मुस्लिम, मंदिर मस्जिद के मुद्दों ने जकड़ रखा था, अब हम उससे मुक्त होकर सांस ले सकेंगे। मैं 29 नवंबर को अपने आराध्य देव राजा राम को धन्यवाद देने अयोध्या जाऊंगा और उनसे प्रार्थना करूंगा कि भगवान अब कोई ऐसा विवाद न हो जो देश की सामाजिक एकता और अखंडता को खंडित करता हो। 
- हरीश रावत, पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय महासचिव कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed