फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   congress leader get threat on facebook

इस कांग्रेस नेता को FB पर मिल रही धमकियां, जानिए क्या है इसकी वजह

Fri, 02 Feb 2018 11:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Updated Fri, 02 Feb 2018 11:31 AM IST
विज्ञापन
congress leader get threat on facebook
स्पर्श गंगा अभियान के संयोजक शिखर पालीवाल फंसे

कांग्रेस महिला नेता को फेसबुक पर धमकियां मिल रही हैं। हालांकि पुलिस ने धमकी देने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है।

विज्ञापन


फेसबुक पर कांग्रेस की महिला नेता वंदना गुप्ता को आंखें निकाल लेने की धमकी देने के मामले में स्पर्श गंगा अभियान के संयोजक शिखर पालीवाल फंस गए हैं। एडीजी कानून व्यवस्था अशोक कुमार के निर्देश पर उनके खिलाफ हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दिया है।
विज्ञापन


कांग्रेस की आईटी प्रकोष्ठ की नेता वंदना गुप्ता ने पॉश कालोनी बिल्वकेश्वर में कब्जे को लेकर डाली गई एक पोस्ट पर टिप्पणी की थी। यहां से ही रार शुरू हुई। कांग्रेस की महिला नेता की टिप्पणी के बाद स्पर्श गंगा अभियान के संयोजक शिखर पालीवाल ने उनको लेकर फेसबुक पर टिप्पणी करने के साथ ही बिल्वकेश्वर कालोनी की तरफ देखने पर आंखें निकाल लेने की बात भी लिखी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज

congress leader get threat on facebook
विजिलेंस डायरेक्टर अशोक कुमार - फोटो : AmarUjala
महिला नेता ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। बाद में उन्होंने देहरादून पहुंचकर एडीजी कानून व्यवस्था अशोक कुमार से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी दी। एडीजी के निर्देश पर पुलिस ने संयोजक के खिलाफ प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इधर, संयोजक शिखर पालीवाल का कहना है कि महिला नेता पहले उनके अभियान से जुड़ी रही है लेकिन अभियान के नाम पर वसूली करने पर उन्हें अभियान ये हटा दिया गया था।

इसके बाद वह संस्था को सोशल मीडिया में बदनाम करने में जुटी हुई थी। स्पर्श गंगा अभियान के संयोजक शिखर पालीवाल सांसद रमेश पोखरियाल निशंक का करीबी बताया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed