फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   congress leader fight in congress building don't spread corona by fighting on the streets : bjp

कांग्रेसी कांग्रेस भवन में लड़ें गृहयुद्ध सड़कों पर लड़कर कोरोना न फैलाएं : भाजपा

Wed, 08 Jul 2020 12:50 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 08 Jul 2020 12:50 PM IST
विज्ञापन
congress leader fight in congress building don't spread corona by fighting on the streets : bjp
देवेंद्र भसीन
भाजपा ने कहा है कि कांग्रेस नेता प्रदेश में कोरोना फैलाने का अपराध न करें और अपनी पार्टी के गृहयुद्ध को सड़कों पर न लड़कर कांग्रेस भवन में निपटाएं। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र भसीन ने कहा कि ‘कोरोना मित्र कांग्रेस’ उत्तराखंड में कोरोना को फैलाने का अपराध कर रही है।
विज्ञापन


कांग्रेस कोरोना के खिलाफ केंद्र व राज्य सरकार की लड़ाई में लगातार बाधा पैदा करती रही है। कभी रेल टिकटों का मसला तो कभी मजदूरों को भड़काने का काम, तो कभी लॉकडाउन के नियमों को तोड़ते हुए धरना-प्रदर्शन जैसी हरकतों को सबने देखा है। इन सब कामों से कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा रहता है।   
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस में विभिन्न विरोधी गुट अपना वर्चस्व स्थापित करने व दूसरों को नीचा दिखाने के लिए अलग-अलग नौटंकी कर रहे हैं। यह भी कोरोना महामारी में सभी नियमों को तोड़ कर सड़कों पर हो रही है। इस तरह पार्टी इस गृहयुद्ध को सड़कों लड़ने के साथ कांग्रेस कोरोना को फैलाने का अपराध भी कर रही हैं। जब उन पर मुकदमे दर्ज किए जाते हैं तो वे अपनी गलती सुधारने के स्थान पर सीनाजोरी करते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. भसीन ने कहा कि कांग्रेस के अंदर क्या चल रहा है, इससे हमें कोई मतलब नहीं लेकिन जब कांग्रेस नेता क से कोरोना और क से कांग्रेस’ की तर्ज पर कोरोना को मजबूत करने का काम करते हैं तो जनता के जीवन की खातिर भाजपा उसे सहन नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में सरकार कोरोना के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ रही है।

मुख्यमंत्री लगातार अधिकारियों की बैठक कर समीक्षा कर रहे हैं। हर शनिवार को जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिये कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं। 


कहा कि पिछले चार माह में करीब डेढ़ दर्जन से ज्यादा कैबिनेट बैठक कर प्रदेश और जनता को राहत देने के लिए कई अहम फैसले लिए गए हैं। इस दौरान नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग और श्रीनगर आदि स्थानों का दौरा कर कोरोना के संक्रमण को रोकने और विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed