फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   congress leader bhupesh upadhyay join bjp.

उत्तराखंड: दर्जाधारी मंत्री ने कांग्रेस छोड़ दिल्ली में ज्वाइन की बीजेपी

Sat, 16 May 2015 02:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 16 May 2015 02:13 PM IST
विज्ञापन
congress leader bhupesh upadhyay join bjp.

प्रदेश कांग्रेस के सचिव और जलागम प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष भूपेश उपाध्याय ने राज्य सरकार पर जनविरोधी होने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को दिल्ली में भाजपा का दामन थाम लिया।

विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू व राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी की मौजूदगी में भूपेश ने भाजपा की सदस्यता ली। उन्होंने जलागम प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष पद से भी इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन


एक समय बहुगुणा कैंप में भूपेश उपाध्याय की गिनती असरदार नेताओं में होती थी। खासतौर पर साकेत बहुगुणा से उनकी काफी नजदीकी थी। इससे पहले वह कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के भी खास लोगों में शुमार रहे हैं। बकौल उपाध्याय, उन्हें इस समय राज्य सरकार ने राज्यमंत्री का दर्जा दिया हुआ है और कांग्रेस संगठन में वह प्रदेश सचिव हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय प्रवक्ता बलूनी ने लिखी पूरी कहानी

congress leader bhupesh upadhyay join bjp.

बताया जा रहा है कि उन्हें भाजपा में लाने की पूरी पटकथा राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी ने लिखी। किसी को भनक तक नहीं लगी और भूपेश बृहस्पतिवार रात बलूनी के साथ दिल्ली पहुंचे। वहां उनकी मुलाकात प्रदेश भाजपा प्रभारी श्याम जाजू से कराई गई।

भूपेश की राजनीतिक कर्मभूमि बागेश्वर है जो भाजपाई दिग्गज व पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी का भी गृह क्षेत्र है। उधर, दिल्ली से फोन पर प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत को विगत दिवस ही यह जानकारी दे दी थी।

हालांकि तीरथ इस समय गढ़वाल भ्रमण पर हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि वह प्रदेश प्रभारी के लगातार संपर्क में हैं। लेकिन इस समय तीरथ के दिल्ली में न होने से यह संकेत भी मिल रहे हैं कि प्रदेश भाजपा का दूसरा ग्रुप बढ़त ले रहा है।

कुछ लोग चला रहे प्रदेश सरकार : भूपेश

congress leader bhupesh upadhyay join bjp.

भाजपा का दामन थामने के बाद भूपेश उपाध्याय ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि राज्य सरकार को कुछ लोग चला रहे हैं। जनता के काम हो नहीं रहे हैं। ऐसे में ऐसी सरकार और ऐसे राजनीतिक दल में रहने से क्या फायदा। इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया है। कहा कि आज किशोर कहते हैं कि मेरी सदस्यता का भी पता नहीं और जब जंतर-मंतर पर धरने के लिए भीड़ जुटानी थी तब कई-कई फोन करते थे।

किशोर ने कहा, भूपेश राज्यमंत्री थे ही नहीं
भूपेश उपाध्याय नाम का कोई राज्यमंत्री नहीं है। इस नाम से कांग्रेस में कोई सदस्यता भी नहीं है। रही बोर्ड के उपाध्यक्ष की बात तो जिन्होंने बनाया वही जानें। मैंने रिकॉर्ड चेक कराया है उसमें कोई भूपेश उपाध्याय नहीं है।
-किशोर उपाध्याय, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed