फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   congress leader announce his property: kishor

बोले किशोर, कांग्रेस के नेता सार्वजनिक करें अपनी सम्पत्ति

Fri, 07 Aug 2015 08:17 AM IST
ब्यरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 07 Aug 2015 08:17 AM IST
विज्ञापन
congress leader announce his property: kishor

उत्तराखंड में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने राजनेताओं की दुखती रग को छेड़ दिया है। बृहस्पतिवार को कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में किशोर ने कांग्रेस के सभी मंत्रियों, विधायकों और दायित्वधारियों से संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक करने को कहा है।

विज्ञापन


किशोर के मुताबिक लोगों के बीच में विश्वास बनाए रखने के लिए कांग्रेस महसूस कर रही है कि यह कदम जरूरी है।

मीडिया से मुखातिब किशोर ने कहा कि सभी से कहा गया है कि एक सप्ताह में अपनी संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक करें। उन्होंने कहा कि अगर किसी की संपत्ति जरूरत से ज्यादा मिलती है तो कांग्रेस इस बात की भी कोशिश करेगी कि वैधानिक कार्यवाही हो।

विज्ञापन

मंहगाई पर भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान

congress leader announce his property: kishor

किशोर ने भाजपा पर महंगाई को नियंत्रित न करने का आरोप भी लगाया। किशोर ने कहा कि आठ अगस्त को कांग्रेस प्याज सहित खाद्यान्न के दाम बढ़ने के विरोध में प्रदर्शन करेगी। साथ ही नौ अगस्त को भारत छोड़ो मुहिम की वर्षगांठ पर कांग्रेस भवन से पदयात्रा निकाली जाएगी।

घंटाघर पर पहुंचकर महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू और संविधान निर्माता डा. भीमराव अंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। बाद में धर्मपुर विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत होगी।

इन सारे कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री हरीश रावत सहित कांग्रेस के अन्य नेता शामिल होंगे। दस अगस्त को कांग्रेस सभी दायित्वधारियों का सम्मेलन आयोजित कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed