Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress launches signature campaign, demands resignation of BJP leaders

Dehradun News: कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान, भाजपा नेताओं के इस्तीफे की मांग

Thu, 19 Nov 2026 08:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 08:39 PM IST
विज्ञापन
Congress launches signature campaign, demands resignation of BJP leaders
देहरादून। कैंट विधानसभा क्षेत्र के गोविंदगढ़ मुख्य बाजार में बृहस्पतिवार को कांग्रेस ने हस्ताक्षर अभियान चलाया। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अभिनव थापर एवं पूर्व पार्षद चरणजीत कौशल के नेतृत्व में आयोजित अभियान के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों से जनसंपर्क कर हस्ताक्षर कराए।
विज्ञापन


इस मौके पर अभिनव थापर ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार के आरोपों, अनियमितताओं और जनविरोधी नीतियों को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने भाजपा नेताओं पर लगे आरोपों पर कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि संबंधित मंत्रियों को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए।
विज्ञापन

पूर्व पार्षद चरणजीत कौशल ने कहा कि कांग्रेस जनता की आवाज को एकजुट करने के लिए यह अभियान चला रही है। आगामी 26 नवंबर 2026 को हस्ताक्षरों के साथ राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर मुख्यमंत्री और संबंधित मंत्रियों के इस्तीफे की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान में गुरचरण कौशल, त्रिलोचन सिंह जस्सल, अमृता कौशल, पवन चौहान, जतिन कौशल, लक्ष्य कौशल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed