{"_id":"625a5608bfd3076b6615ed52","slug":"congress-high-command-can-take-indiscipline-action-on-harish-dhami","type":"story","status":"publish","title_hn":"सियासत: हरीश धामी पर चल सकता है अनुशासनहीनता का चाबुक, तीन दिनों में किए पार्टी हाईकमान पर कई तीखे वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सियासत: हरीश धामी पर चल सकता है अनुशासनहीनता का चाबुक, तीन दिनों में किए पार्टी हाईकमान पर कई तीखे वार
Sat, 16 Apr 2022 11:15 AM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 16 Apr 2022 11:15 AM IST
सार
पिछले तीन दिनों में जिस तरह से विधायक धामी ने पार्टी हाईकमान पर तीखे वार किए हैं, उसे पार्टी हाईकमान ने गंभीरता से लिया है। इतना ही नहीं पार्टी के कई नेताओं की ओर से मीडिया में आ रहे बयानों के साथ सोशल मीडिया पर तैर रही खबरों के स्क्रीन शॉट बकायदा हाईकमान को भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक हरीश धामी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धारचूला विधायक हरीश धामी के सोशल मीडिया में जिस तरह के बयान प्रसारित हो रहे हैं, उससे उनके ऊपर पार्टी स्तर पर कार्रवाई की तलवार लटकती दिखाई दे रही है। पार्टी हाईकमान के स्तर से धामी पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
विधायक धामी ने पिछले तीन दिनों में जिस तरह से पार्टी हाईकमान पर तीखे वार किए हैं, उसे पार्टी हाईकमान ने गंभीरता से लिया है। इतना ही नहीं पार्टी के कई नेताओं की ओर से मीडिया में आ रहे बयानों के साथ सोशल मीडिया पर तैर रही खबरों के स्क्रीन शॉट बकायदा हाईकमान को भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...धड़ों में बंटी कांग्रेस: डैमेज कंट्रोल तो हुआ शुरू, लेकिन नेताओं के बीच पक रही खिचड़ी, माहरा ने किया प्रीतम के घर का रुख
विज्ञापन
इधर, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि फिलहाल उन्होंने पदभार ग्रहण नहीं किया है, जो भी कार्रवाई की जाएगी, पार्टी हाईकमान के स्तर पर ही की जाएगी। उन्होंने भी धामी से बात करने की कोशिश की थी, लेकिन उनकी बात नहीं हो पाई। उन्होंने पार्टी नेताओं से पार्टी फोरम पर ही अपनी बात रखने की अपील की है।