फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   congress help bjp mla bhim lal arya.

उत्तराखंडः BJP के बागी विधायक पर कांग्रेस का 'हाथ'

Thu, 07 May 2015 04:00 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 07 May 2015 04:00 PM IST
विज्ञापन
congress help bjp mla bhim lal arya.

भाजपा से निलंबित होते ही उत्तराखंड के घनसाली विधायक भीमलाल आर्य को कांग्रेस का सहारा मिल गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय बुधवार दोपहर भीमलाल के घर पहुंचे और भाजपा की कार्रवाई को दलित विरोधी करार दिया।

विज्ञापन


माना जा रहा है कि दोनों के बीच हुई आधे घंटे की मुलाकात में भविष्य की रणनीति पर चर्चा हुई। उधर, भीमलाल दूसरे दिन भी अपनी पार्टी भाजपा पर हमलावर रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत ने मंगलवार को भीमलाल आर्य को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया था। इस कारण वे पार्टी विधानमंडल दल से भी निलंबित रहेंगे। पार्टी विरोधी गतिविधियों पर उनसे एक माह में जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को भीमलाल ने कहा कि चाय बेचने वाले का बेटा प्रधानमंत्री तो बन गया, लेकिन उनके पास गरीबों के लिए समय नहीं है।

भाजपा की सोच फासीवादी

congress help bjp mla bhim lal arya.

उधर, किशोर उपाध्याय ने कहा कि भाजपा ने भीमलाल के साथ छल किया है। मैं इसी क्रम में उनके पास गया था और सांत्वना दी है। मैं आर्य के साथ खड़ा हूं। उन्होंने कहा कि भाजपा की सोच फासीवादी है। चाहे बंगारू लक्ष्मण रहे हों या कोई और, भाजपा में दलितों के साथ ही ऐसा सलूक किया जाता है।

फासीवादी ताकतों को एक गरीब दलित के बेटे का संघर्ष हजम नहीं हुआ। इसलिए भाजपा ने भीमलाल को बगैर नोटिस दिए निलंबित कर दिया। भीमलाल संघर्षशील नेता हैं और मैं उनके आवास पर उन्हें सांत्वना देने गया था कि वे ऐसे समय में धैर्य से काम लें। वैसे भी भीमलाल मेरे जिले से हैं, इसलिए भी मेरा उनके पास जाना बनता था।
- किशोर उपाध्याय, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

किशोर उपाध्याय संघर्षशील और जुझारू नेता हैं। वे मेरे पास आए और उन्होंने भी माना कि भाजपा ने मेरे साथ अन्याय किया है। मेरे साथ किए गए व्यवहार के साथ ही प्रदेश में भाजपा का पतन शुरू हो गया है। यदि क्षेत्र के लिए संघर्ष करना जुर्म है तो मैंने यह जुर्म किया है और करता रहूंगा।
- भीमलाल आर्य, भाजपा से निलंबित विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed