कांग्रेस ने फिर 8 कार्यकर्ताओं को किया पार्टी से बाहर, अब तक 64 पर की जा चुकी कार्रवाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निकाय चुनाव के दौरान कांग्रेस अब अनुशासन का डंडा जमकर चला रही है। पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त आठ और लोगों पर शनिवार को कांग्रेस ने कार्रवाई की। इन सभी को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है।
अब तक कांग्रेस पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त 64 लोगों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई कर चुकी है। पार्टी ने अनुशासनहीनता कर रहे कार्यकर्ताओं को एक बार फिर से चेताया है। कांग्रेस ने कहा है कि पार्टी लाइन के विरुद्ध कार्य कर बंद नहीं किया गया, तो संबंधित लोगों को पार्टी से बाहर कर दिया जाएगा।
कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने बताया है कि जिला कमेटियों से मिली शिकायतों के आधार पर प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति ने ये कार्रवाई की है। पार्टी अनुशासन तोड़ने वालों के खिलाफ कांग्रेस ने निकाय चुनाव के दौरान तीसरी बार यह कार्रवाई की है।
इन पर हुई अनुशासनात्मक कार्रवाई
पहली बार कार्रवाई में 38 लोगों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया था। इसमें ज्यादातर वे लोग थे, जो पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। दूसरी बार कार्रवाई में ज्यादातर वे लोग थे, जो पार्टी उम्मीदवार के खिलाफ काम कर रहे थे। अब तीसरी कार्रवाई में भी ज्यादातर ऐसे ही लोग जद में आए हैं।
नगर निगम देहरादून के वार्ड से नेमचंद सूर्यवंशी, नगर पालिका परिषद टिहरी से शकुंतला नेगी, सीमा कृषाली और आकाश कृषाली, नगर पंचायत भीमताल से राकेश बृजवासी, नितेश बिष्ट, गोविंद सिंह नेगी, नगर पालिका परिषद मसूरी से अनुज गुप्ता कार्रवाई हुई है।