{"_id":"b2fbc48f456ca3aa28a2e5c79ac75b45","slug":"congress-ex-mla-meet-harish-rawat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने पूर्व विधायकों को काम पर लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने पूर्व विधायकों को काम पर लगाया
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 21 Dec 2014 02:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस अपने पुराने विधायकों के अनुभवों का लाभ उठाकर उन्हें किसी न किसी रूप में सक्रिय रखना चाहती है। इसके लिए पूर्व विधायक जोत सिंह गुंसोला की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया है। जिसके समन्वयक केदार सिंह रावत और दो संयोजकों में राम प्रसाद टम्टा और काजी निजामुद्दीन को रखा गया है।
विज्ञापन
सीएम से मिला प्रतिनिधिमंडल
पूर्व विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के नेतृत्व में 18 पूर्व विधायकों का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री हरीश रावत से मिला। सीएम ने कहा कि पूर्व विधायकों के अनुभवों का लाभ प्रदेश के विकास में लिया जाएगा।
विज्ञापन
पूर्व विधायक केदार सिंह रावत ने बताया कि अब जब भी मुख्यमंत्री और मंत्री दौरे पर जाएंगे तो पूर्व विधायकों को भी उस कार्यक्रम में बुलाया जाएगा।
विधायक बनाएंगे योजना
पार्टी और सरकार जन सरोकारों से कैसे जुड़े इसके लिए पूर्व विधायकों की राय लेकर एक योजना तैयार की जाएगी। वहीं पूर्व विधायक भी अपने स्तर पर पार्टी और सरकार की नीतियों को लोगों तक पहुंचाएंगे।
विज्ञापन
बैठक में मंत्री इंदिरा हृदयेश, दिनेश अग्रवाल, राज्य सभा सांसद महेंद्र माहरा, पूर्व विधायकों में जोत सिंह बिष्ट, नरेंद्र भंडारी, काजी निजामुद्दीन, शूरबीर सजवाण, राम सिंह सैनी, अंबरीश कुमार, करन माहरा, हरीश धामी, ज्ञान चंद आदि मौजूद थे।