फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   congress dispute in uttarakhand

'सीएम का पत्र मिला लेकिन जनाक्रोश रैली पर कायम'

Wed, 04 Feb 2015 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 04 Feb 2015 10:38 PM IST
विज्ञापन
congress dispute in uttarakhand

मुख्यमंत्री हरीश रावत का पत्र पढ़कर पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा संतुष्ट तो हैं लेकिन उनका कहना है कि जब तक उनकी मांग पर कैबिनेट कोई निर्णय नहीं ले लेती ऊधमसिंह नगर में होने वाली जनाक्रोश रैली पर वे कायम हैं।

विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि मुख्यमंत्री की ओर से उन्हें लिखा गया पत्र प्राप्त हो गया है। पत्र से मैं संतुष्ट हूं और उनकी बात पर विश्वास है।
विज्ञापन


उन्होंने मेरी ओर से उठाई मांग और सवालों पर चिंता व्यक्त कर सहमति जताई है। मुझे विश्वास है कि मेरी मांग और सुझाव मंत्रिमंडल स्वीकार करेगी।

मंत्रिमंडल के फैसले के बाद ही कोई टिप्पणी

congress dispute in uttarakhand

सीएम के आश्वासन और पत्र के बाद 15 फरवरी की रैली निरस्त किए जाने के सवाल पर बहुगुणा ने कहा कि इस पर मंत्रिमंडल के फैसले के बाद ही कोई टिप्पणी करुंगा।

फिलहाल 15 फरवरी की रैली अभी निरस्त नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि वे इलाहाबाद में हैं और जल्द देहरादून पहुंचेंगे।

उल्लेखनीय है कि बहुगुणा ने पिछले दिनों वर्ग-4 और श्रेणी 1 ख की जमीनों के नियमितिकरण की मांग को लेकर सीएम रावत को चेतावनी भरा पत्र लिखकर 15 फरवरी को ऊधमसिंह नगर में जनाक्रोश रैली की घोषणा की थी।

जिसके जवाब में सीएम ने बहुगुणा को पत्र लिखकर उनकी एक मांग वर्ग-4 की जमीन पर अगली कैबिनेट में फैसला लेने और श्रेणी 1 ख पर विधिक और अन्य पहलुओं व पक्षों की राय शुमारी कर समाधान निकालने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed